HomeBreaking Newsगाजियाबाद की गौर ग्रीन सोसाइटी में आग का तांडव, 9वीं से 13वीं...

गाजियाबाद की गौर ग्रीन सोसाइटी में आग का तांडव, 9वीं से 13वीं मंजिल तक धधकी लपटें, राहत और बचाव कार्य जारी

बुधवार सुबह उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद(Ghaziabad) में उस समय हड़कंप मच गया, जब इंदिरापुरम स्थित गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी के एक फ्लैट में अचानक आग लग गई। यह आग टावर की 10वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट से शुरू हुई, जहां से धुआं उठता देख लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए।

बताया जा रहा है कि आग धीरे-धीरे फैलते हुए करीब आठ फ्लैटों तक पहुंच गई। आग इतनी भयंकर थी कि उसका घना धुआं दूर स्थित दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से भी साफ नजर आ रहा था। घटना के वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनमें ऊंची इमारत से उठता काला धुआं देखा जा सकता है।

आग बुझाने में जुटे दमकल कर्मी

मौके पर दमकल कर्मी लगातार आग बुझाने में जुटे हैं जबकि एंबुलेंस भी एहतियात के तौर पर तैनात की गई हैं। सोसाइटी के निवासियों के बीच चिंता का माहौल है और लोग अपने पड़ोसियों की सुरक्षा को लेकर परेशान दिखाई दे रहे हैं।

आग लगने के समय फ्लैट के अंदर कोई मौजूद था या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। साथ ही आग लगने के कारणों की भी जांच की जा रही है। सुबह के समय आसमान में फैले काले धुएं के गुबार ने न केवल सोसाइटी बल्कि आसपास के इलाकों में भी दहशत का माहौल बना दिया। कई लोगों को धुएं के कारण सांस लेने में भी दिक्कत महसूस हुई।

मदद के लिए पुकारने लगे लोग

जिस टावर में आग लगी वह 13 मंजिला बताया जा रहा है। घटना के बाद सुरक्षा के मद्देनजर पूरे टावर की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। ऊपरी मंजिलों पर मौजूद लोग घबराकर मदद के लिए पुकारने लगे जिसके बाद सोसाइटी प्रबंधन और राहत टीमों ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल के अनुसार, दमकल विभाग की टीम पूरी कोशिश कर रही है कि जल्द से जल्द आग पर काबू पाया जा सके।

यह भी पढ़ें : लू बन रही साइलेंट किलर, 5 साल में 3,798 मौतें, NCRB रिपोर्ट से खुलासा…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments