HomeBreaking Newsकोटा में दर्दनाक सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराकर पलटी बस, 3 की...

कोटा में दर्दनाक सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराकर पलटी बस, 3 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

Rajasthan Kota Bus Accident: राजस्थान के कोटा में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहां अहमदाबाद से मध्य प्रदेश जा रही एक निजी बस डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। इस दुर्घटना में तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

कैसे हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार, बस के पलटने के दौरान उसका सामने का शीशा पूरी तरह टूट गया। बस के केबिन में बैठे तीन यात्री सड़क पर जा गिरे, जिन्हें पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। इस भयावह दृश्य के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए।

तुरंत मौके पर पहुंचे प्रशासन अधिकारी

दुर्घटना की सूचना मिलते ही रात करीब साढ़े 12 बजे पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। कोटा शहर की पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम, अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास और अन्य टीमों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। यह हादसा आरके पुरम थाना क्षेत्र के नयागांव ओवरब्रिज के पास हुआ।

करीब 2 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

हादसे के बाद बस में कई यात्री फंस गए थे, जिन्हें निकालने के लिए करीब दो घंटे तक कठिन रेस्क्यू अभियान चलाया गया। यह अभियान देर रात करीब ढाई बजे तक जारी रहा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलीप सैनी ने पुष्टि की कि तीन लोगों की मौत हो गई है और 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। सभी घायलों को न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यात्रियों की हुई पहचान

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस में सवार अधिकांश यात्री मध्य प्रदेश के ग्वालियर और भिंड जिले के रहने वाले थे। हादसे के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है और प्रशासन द्वारा उनकी पहचान और सूचना देने की प्रक्रिया जारी है।

क्या हो सकती है हादसे वजह

हालांकि दुर्घटना का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन शुरुआती जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि सड़क पर अचानक मवेशियों के आ जाने के कारण चालक ने बस पर नियंत्रण खो दिया, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read More:

चारधाम यात्रा को लेकर अलर्ट मोड़ में आई केंद्र सरकार, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए तैनात होंगी अर्धसैनिक बल की 15 कंपनियां

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments