HomeBreaking Newsदिल्ली-नोएडा में आज भी ट्रैफिक अलर्ट, आंबेडकर जयंती पर कई रास्ते बंद,...

दिल्ली-नोएडा में आज भी ट्रैफिक अलर्ट, आंबेडकर जयंती पर कई रास्ते बंद, निकलने से पहले पढ़ें पूरी एडवाइजरी

Delhi Noida Traffic Advisory: डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के मौके पर मंगलवार को दिल्ली और नोएडा में बड़े कार्यक्रमों के कारण ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित रहने की संभावना है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस और गौतमबुद्धनगर ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से सुबह से शाम तक सतर्क रहने और वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है।

नोएडा में डायवर्जन और पार्किंग की खास व्यवस्था

नोएडा में दलित प्रेरणा स्थल पर आयोजित कार्यक्रम के चलते कई स्थानों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। ग्रेटर नोएडा से नोएडा एक्सप्रेस-वे पर यदि महामाया फ्लाईओवर पर दबाव बढ़ता है, तो ट्रैफिक को सेक्टर-37 की ओर मोड़ा जाएगा। ऐसे में वाहन चालक अट्टापीर, रजनीगंधा चौक और सेक्टर-15 गोलचक्कर के रास्ते आगे बढ़ सकेंगे।

भीड़ बढ़ने पर फिल्मसिटी फ्लाईओवर का डायवर्ट होगा ट्रैफिक

इसी तरह, यदि गेट नंबर-4 के आसपास भीड़ बढ़ती है, तो फिल्मसिटी फ्लाईओवर से ट्रैफिक को सेक्टर-18 की ओर डायवर्ट किया जाएगा, जहां से एलीवेटेड रोड या रजनीगंधा चौक का विकल्प रहेगा। नोएडा से ग्रेटर नोएडा की ओर जाने वाले वाहनों को ट्रैफिक अधिक होने पर सेक्टर-14A फ्लाईओवर से सेक्टर-15 गोलचक्कर की तरफ भेजा जाएगा।

पार्किंग को लेकर भी विशेष व्यवस्था

पार्किंग को लेकर भी विशेष व्यवस्था की गई है। परीचौक और सेक्टर-37 से आने वाले हल्के वाहनों को दलित प्रेरणा स्थल के गेट नंबर-1 के अंदर पार्किंग मिलेगी। दिल्ली से आने वाले वाहन फिल्मसिटी की मल्टीलेवल पार्किंग में खड़े किए जाएंगे, जबकि कालिंदी कुंज की ओर से आने वाले वाहन सेक्टर-95 स्थित गंदा नाला के पास अंडरग्राउंड पार्किंग का उपयोग कर सकेंगे।

दिल्ली में भी ट्रैफिक व्यवस्था पर पड़ेगा खास असर

दिल्ली में भी ट्रैफिक व्यवस्था पर खास असर पड़ेगा। रामलीला मैदान में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जनसभा आयोजित होगी, जिसके बाद पहाड़गंज तक शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके चलते सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित रहेगा।

इन रास्तों पर जानें से बचें

पुलिस ने जिन रास्तों से बचने की सलाह दी है, उनमें जेएलएन मार्ग (राजघाट से दिल्ली गेट), आसफ अली रोड, चमन लाल मार्ग, अजमेरी गेट, मिंटो रोड, कुतुब रोड, रानी झांसी मार्ग और डीबीजी रोड शामिल हैं। शोभायात्रा रामलीला मैदान से शुरू होकर अजमेरी गेट, खारी बावली, सदर बाजार, फिल्मिस्तान और डीबी गुप्ता रोड होते हुए अंबेडकर भवन, पहाड़गंज तक जाएगी।

पार्किंग को लेकर सख्त निर्देश जारी

दिल्ली पुलिस ने पार्किंग को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। लोगों से कहा गया है कि वे अपने वाहन केवल माता सुंदरी कॉलेज पार्किंग में ही खड़े करें, अन्यथा सड़कों पर खड़े वाहनों को क्रेन से उठाया जाएगा।

यात्रियों को दी गई है खास सलाह

यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे ट्रैफिक जाम से बचने के लिए मेट्रो का इस्तेमाल करें, जो सबसे सुरक्षित और समय बचाने वाला विकल्प माना जा रहा है। अगर निजी वाहन से यात्रा जरूरी हो, तो रजनीगंधा चौक और अट्टापीर जैसे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना बेहतर रहेगा।

यात्रियों के लिए हेल्पलाइन

नोएडा में किसी भी यातायात समस्या की स्थिति में लोग 9971009001 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि एंबुलेंस और फायर सर्विस जैसे आपातकालीन वाहनों को हर स्थिति में प्राथमिकता दी जाएगी।

Read More:

बेअदबी पर पंजाब सरकार का सख्त प्रहार, पास हुआ अहम संशोधन विधेयक, उम्रकैद और ₹25 लाख जुर्माना तय”

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments