केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 4 अप्रैल को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर नेक्स्ट जेनरेशन ‘अमृत भारत’(Amrit Bharat) ट्रेन के सैंपल कोच का निरीक्षण किया। इसे भारतीय रेलवे में यात्री सुविधाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है। नई डिजाइन के साथ तैयार किए गए ये कोच न सिर्फ आरामदायक हैं, बल्कि इनके इंटीरियर और सुविधाएं भी यात्रियों को बेहतर अनुभव देने पर केंद्रित हैं। पहली झलक में यह कोच किसी शाही महल जैसा एहसास देता है।
रेल मंत्री ने साझा किया वीडियो
रेल मंत्री द्वारा शेयर किए गए वीडियो में कोच का शानदार इंटीरियर साफ नजर आता है। फर्श पर लगाई गई पीवीसी कोटिंग इसे और आकर्षक बनाती है। स्लीपर कोच में लगाए गए नए पर्दे न केवल देखने में सुकून देते हैं, बल्कि यात्रियों की सुविधा का भी ध्यान रखते हैं। वहीं फर्स्ट क्लास को पहले से ज्यादा प्रीमियम लुक दिया गया है, जिससे पूरा कोच एक लग्जरी स्पेस जैसा महसूस होता है।
🚆 Passengers की सुरक्षा और सुविधा बढ़ाने के लिए रेलवे ने नए डिज़ाइन के coach और बेहतर टॉयलेट्स के मॉडल तैयार किए हैं। मौजूदा coach को अपग्रेड कर एक सैंपल coach तैयार किया गया है। pic.twitter.com/nIXwplAI5A
— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) April 4, 2026

