HomeBreaking Newsपंजाब में सुरक्षा एजेंसियों को मिली बड़ी कामयाबी, अमृतसर में आतंकी मॉड्यूल...

पंजाब में सुरक्षा एजेंसियों को मिली बड़ी कामयाबी, अमृतसर में आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, दो तस्कर गिरफ्तार

पंजाब की सुरक्षा एजेंसियों को एक बड़ी सफलता मिली है। अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने ISI समर्थित आतंकी मॉड्यूल(Punjab Terror Module) का पर्दाफाश करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक AK-47 राइफल, दो मैगजीन, 36 जिंदा कारतूस, और तीन ग्लॉक 9 MM पिस्तौल बरामद की हैं।

पंजाब के DGP गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि आरोपी विदेशी हैंडलरों के संपर्क में थे। ये हैंडलर सोशल मीडिया के जरिए उनसे जुड़े हुए थे और उनके निर्देशों पर काम कर रहे थे। जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि यह आतंकी मॉड्यूल युवाओं को कट्टरपंथ की ओर प्रवृत्त करने, भारत विरोधी और पुलिस विरोधी प्रचार फैलाने में शामिल था।

अमृतसर पुलिस कर रही जांच

इस मामले में अमृतसर ग्रामीण के घरिंडा थाने में एफआईआर दर्ज की गई है और पुलिस अब पूरे नेटवर्क की गहरी जांच कर रही है, ताकि इस आतंकी मॉड्यूल से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके और इसके सभी लिंक उजागर किए जा सकें।

पंजाब पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति

पंजाब पुलिस ने स्पष्ट किया कि राज्य में आतंकवाद, अवैध हथियार तस्करी, और संगठित अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है। किसी भी तरह की देश विरोधी गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

DGP गौरव यादव ने यह भी कहा कि पंजाब पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं और इस तरह के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए लगातार अभियान चला रही हैं, ताकि राज्य में शांति और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखा जा सके।

यह भी पढ़ें : 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे 7 बड़े बदलाव, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments