Saturday, March 7, 2026
Home Trending रणवीर सिंह के दमदार एक्शन के साथ आया धुरंधर 2 का ट्रेलर,...

रणवीर सिंह के दमदार एक्शन के साथ आया धुरंधर 2 का ट्रेलर, फैंस बोले- 19 मार्च जल्दी आओ!

Dhurandhar 2
Advertisement

आदित्य धर की बहुप्रतीक्षित फिल्म Dhurandhar 2 का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। 19 मार्च को सिनेमाघरों में आने वाली इस फिल्म को लेकर पहले से ही काफी चर्चा थी। कुछ दिन पहले रिलीज हुए टीज़र को लेकर दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया आई थी, क्योंकि उसमें पहले पार्ट की झलक ज्यादा और नया कंटेंट कम दिखाई दिया था। लेकिन रिलीज से करीब 12 दिन पहले आए ट्रेलर ने फिल्म को लेकर फैंस की उत्सुकता को फिर से बढ़ा दिया है।

दमदार एक्शन से भरपूर ट्रेलर

फिल्म के ट्रेलर में रणवीर सिंह एक बार फिर हमजा के किरदार में जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में हाई-वोल्टेज एक्शन के साथ कई अहम किरदारों की झलक भी दिखाई गई है। इनमें मेजर इकबाल और बड़े साहब जैसे किरदार शामिल हैं, जो कहानी को और दिलचस्प बनाते नजर आ रहे हैं।

ट्रेलर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाएं भी तेजी से आने लगीं। कई दर्शकों का मानना है कि फिल्म रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत कर सकती है और पहले भाग की तरह बड़ी कमाई भी कर सकती है।

पहले पार्ट का क्लाइमैक्स बना था चर्चा का विषय

गौरतलब है कि Dhurandhar 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसने दुनियाभर में 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था। हाल ही में यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर भी रिलीज हुई, जहां यह ट्रेंडिंग लिस्ट में टॉप पर बनी हुई है।

पहले पार्ट के क्लाइमैक्स में रहमान डकैत का किरदार निभाने वाले अक्षय खन्ना की मौत दिखाई गई थी। इसके बाद कहानी में हमजा यानी रणवीर सिंह के सत्ता संभालने की झलक दिखाई गई थी, जिसने सीक्वल के लिए दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी थी।

मल्टीस्टारर होगी फिल्म

Dhurandhar 2 में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, आर.माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म को हिंदी के साथ-साथ तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा, जिससे इसे देशभर के दर्शकों तक पहुंचाने की तैयारी की गई है। 

यह भी पढ़ें : हरियाणा के जींद की एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 4 महिलाओं की मौत…