Saturday, March 7, 2026
Home मनोरंजन 8वें दिन भी नहीं थमी ‘द केरल स्टोरी 2’ की रफ्तार, शानदार...

8वें दिन भी नहीं थमी ‘द केरल स्टोरी 2’ की रफ्तार, शानदार कमाई के साथ हिट होने की ओर बढ़ी फिल्म

The Kerala Story 2
Advertisement

फिल्म The Kerala Story 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अपना पहला हफ्ता पूरा कर लिया है और अभी भी इसकी कमाई जारी है। उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा और अदिति भाटिया अभिनीत इस फिल्म को रिलीज के बाद फैंस से मिले-जुले रिव्यू मिले थे। हालांकि इसके बावजूद फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में सफल रही है।

कमाई के आंकड़ों को देखें तो फिल्म अपने पहले भाग The Kerala Story जैसी बड़ी कामयाबी हासिल नहीं कर पाई है, लेकिन इसके बावजूद बॉक्स ऑफिस पर इसका परफॉर्मेंस ठीक-ठाक माना जा रहा है। 27 फरवरी को रिलीज हुई इस फिल्म की शुरुआत धीमी रही, लेकिन धीरे-धीरे इसकी कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिली।

पहले हफ्ते में बढ़ी कमाई

फिल्म ने रिलीज के पहले दिन करीब 75 लाख रुपये की कमाई की थी। इसके बाद वीकेंड और शुरुआती सात दिनों के दौरान दर्शकों की संख्या में इजाफा हुआ, जिससे कलेक्शन भी बढ़ता गया। पहले हफ्ते के अंत तक फिल्म का कुल कलेक्शन लगभग 22.9 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था।

वहीं रिलीज के आठवें दिन, यानी दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने करीब 2.47 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही अब फिल्म की कुल कमाई लगभग 25.37 करोड़ रुपये हो चुकी है।

बजट के करीब पहुंची फिल्म

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, The Kerala Story 2 का बजट लगभग 28 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। ऐसे में फिल्म अब तक अपने बजट का 80 प्रतिशत से अधिक हिस्सा कमा चुकी है। पूरी तरह लागत निकालने और सुरक्षित स्थिति में आने के लिए फिल्म को अभी लगभग 4 करोड़ रुपये की और जरूरत है।

यह भी पढ़ें : मोगा सरपंच हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, 4 नामजद सहित 11 के खिलाफ केस…