Wednesday, February 25, 2026
Home Breaking News 9 साल बाद दो दिवसीय इजरायल दौरे पर PM मोदी, रक्षा सौदे...

9 साल बाद दो दिवसीय इजरायल दौरे पर PM मोदी, रक्षा सौदे समेत कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

PM मोदी
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार से दो दिन की आधिकारिक यात्रा पर इजरायल दौरे पर रहेंगे। पिछले नौ वर्षों में यह उनकी दूसरी इजरायल यात्रा है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच हो रही इस यात्रा को भारत-इजरायल संबंधों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसे दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी को और सशक्त बनाने की दिशा में अहम कदम बताया जा रहा है।

मुक्त व्यापार समझौते पर हो सकती है चर्चा

प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से पहले भारत और इजरायल के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। इस विषय पर चार दिवसीय वार्ता चल रही है, जो 26 फरवरी को समाप्त होगी। माना जा रहा है कि उच्चस्तरीय मुलाकातों के दौरान इस मुद्दे पर आगे बढ़ने की संभावनाएं तलाशी जाएंगी।

इजरायल की संसद को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री मोदी इस दौरान इजरायल की संसद को संबोधित करेंगे। इसके अलावा वे इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ व्यापक बातचीत करेंगे और राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग से भी मुलाकात करेंगे। नेतन्याहू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत की उत्सुकता जाहिर की है। बुधवार रात उनके सम्मान में निजी रात्रिभोज का आयोजन भी किया जाएगा।

रक्षा और सुरक्षा सहयोग रहेगा प्रमुख एजेंडा

विदेश मंत्रालय के अनुसार प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता में रक्षा और सुरक्षा सहयोग प्रमुख मुद्दा रहेगा। सूत्रों के मुताबिक, भारत की स्वदेशी वायु रक्षा प्रणाली ‘सुदर्शन चक्र’ के विकास के संदर्भ में इजरायल की बहुस्तरीय रक्षा प्रणाली ‘आयरन डोम’ के कुछ तकनीकी पहलुओं पर चर्चा संभव है।

Read More

CM भगवंत सिंह मान ने सरदूलगढ़ में सरकारी ITI का नींव पत्थर रखा, हर साल 240 बच्चे बनेंगे हुनरमंद