HomeCurrent Newsफर्जी इमिग्रेशन सेंटरों पर लुधियाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

फर्जी इमिग्रेशन सेंटरों पर लुधियाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

लुधियाना जिले के खन्ना में पुलिस ने अवैध इमिग्रेशन कारोबार के खिलाफ अभियान चलाते हुए दो फर्जी ट्रैवल एजेंटों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुरुवार को ‘ऑपरेशन प्रहार-2’ के तहत की गई, जिसके दौरान जी.टी.बी. मार्केट स्थित 10 इमिग्रेशन सेंटरों पर एक साथ छापेमारी की गई। सिटी थाना-2 में इस संबंध में FIR भी दर्ज की गई है।

दो आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खन्ना निवासी प्रदीप कुमार और पायल निवासी गोबिंद सिंह के रूप में हुई है। इनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराएं 318(4), 338, 336(3), 340(2) की धारा 13 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

10 इमिग्रेशन सेंटर पर छापेमारी

SSP डॉ. दर्पण आहलूवालिया के निर्देश पर 10 विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया था। प्रारंभिक जांच में सभी 10 इमिग्रेशन सेंटर गैरकानूनी पाए गए। पुलिस के अनुसार, आरोपियों पर युवाओं को विदेश भेजने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने का आरोप है।

भारी मात्रा में दस्तावेज जब्त

छापेमारी के दौरान 30 पासपोर्ट, 34 कंप्यूटर, लैपटॉप और टैबलेट, 15 एटीएम कार्ड और 175 चेक बुक बरामद की गईं। इनमें कई चेक पहले से हस्ताक्षरित पाए गए। साथ ही महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल डेटा भी जब्त किया गया है, जिसकी जांच जारी है। पुलिस के मुताबिक, कई पीड़ित सामने आए हैं और उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं। SSP डॉ. दर्पण आहलूवालिया ने कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश में छापेमारी जारी है और आने वाले दिनों में और खुलासे होने की संभावना है।

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments