Thursday, February 12, 2026
HomeCurrent Newsराजपाल यादव के बाद श्रेयस तलपड़े पर बनी मुसीबत, लाखों की धोखाधड़ी...

राजपाल यादव के बाद श्रेयस तलपड़े पर बनी मुसीबत, लाखों की धोखाधड़ी में UP पुलिस ने दर्ज की FIR

उत्तर प्रदेश पुलिस ने बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े और 12 अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। FIR दर्ज की गई है। उन पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फिल्म ‘गोलमाल’, ‘ओम शांति ओम’ और ‘इकबाल’ जैसी चर्चित फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता श्रेयस तलपड़े कानूनी विवाद में घिर गए हैं। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में उनके खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज की गई है। अदालत के आदेश पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है, जिसमें श्रेयस तलपड़े सहित कुल 12 लोगों को नामजद किया गया है।

कहां का है मामला ?

यह मामला मैनपुरी के भोगांव थाने से जुड़ा है। भोगांव के मोहल्ला मिश्राना निवासी एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि श्रेयस तलपड़े और उनके सहयोगियों ने बेहतर मुनाफे का लालच देकर लोगों से निवेश कराया, लेकिन बाद में निवेशकों को उनकी रकम वापस नहीं मिली। शिकायत के अनुसार, मिश्राना में मुंबई स्थित एक बैंक की शाखा के नाम पर ग्रामीणों से लाखों रुपये जमा करवाए गए।

शिकायतकर्ता का कहना है कि निवेश पर आकर्षक रिटर्न का भरोसा दिया गया था, जिसके चलते सैकड़ों लोगों ने अपनी मेहनत की कमाई लगाई। जब निवेशकों ने अपनी रकम वापस मांगी, तो उन्हें टालमटोल किया गया। यहां तक आरोप है कि पैसे की मांग करने पर समीर नामक व्यक्ति ने कुछ लोगों को झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी भी दी।

श्रेयस तलपड़े समेत 12 लोगों पर FIR

कोर्ट के निर्देश पर 10 फरवरी को भोगांव थाने में FIR दर्ज की गई। श्रेयस तलपड़े के अलावा जिन अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है, उनमें सानिया अग्रवाल, आरके सेट्टी (फंड मैनेजर), समीर अग्रवाल, संजय मुदगिल, शबाब हुसैन, पंकज अग्रवाल, नरेंद्र नेगी, सुप्रिया, अजय श्रीवास्तव, अरविंद त्रिपाठी और अनुज जैन के नाम शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि संबंधित बैंक शाखा की शुरुआत वर्ष 2015 में हुई थी और उसी दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने निवेश किया था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि आरोपों में कितनी सच्चाई है और आगे क्या कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : गरीब की बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 1 लाख रुपये, योगी सरकार…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments