Tuesday, February 10, 2026
Homeअंतर्राष्ट्रीयT20 World Cup 2026 : बांग्लादेश ने डुबोई पाकिस्तान की नैया, खुद...

T20 World Cup 2026 : बांग्लादेश ने डुबोई पाकिस्तान की नैया, खुद के बिछाए जाल में फंसा PCB 

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले टी20 विश्व कप के मैच को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से मांग करते हुए भारत के खिलाफ नहीं खेलने वाले पाकिस्तान के फैसले को बदलने के लिए कहा है, जिसको लेकर PCB के अध्यक्ष मोहसिन नकवी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मिलकर अपना फैसला वापस लेने की मांग कर सकते हैं। गौरतलब हो कि पहले पाकिस्तान ने ही बांग्लादेश के साथ खड़े रहने के लिए यह पूरा ड्रामा रचा था, लेकिन अब वह खुद के बिछाए जाल में फंसता नजर आ रहा है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार PCB अध्यक्ष मोहसिन नकवी बांग्लादेश, श्रीलंका और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) क्रिकेट बोर्ड तथा आईसीसी के साथ हुई अपनी बातचीत की जानकारी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को देंगे और उन्हें इस संकट से अवगत भी कराएंगे।

बता दें कि श्रीलंका और यूएई बोर्ड ने भी पाकिस्तान से अपने इस फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए कहा है, वहीं पीसीबी सूत्र की माने तो बीसीबी अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम ने बांग्लादेश क्रिकेट के प्रति पाकिस्तान द्वारा दिखाई गई एकजुटता की सराहना करते हुए नकवी से बहिष्कार खत्म करने का अनुरोध किया है।

हालांकि पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच खेलने मैदान पर उतरेगा या नहीं इस पर अभी भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है इस मामले में अंतिम फैसला पाकिस्तान सरकार का होगा और पीसीबी उसका पालन करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments