Wednesday, February 11, 2026
HomeCurrent Newsलौट रही ठंड, 4 राज्यों में बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने की...

लौट रही ठंड, 4 राज्यों में बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने की चेतावनी, दिल्ली-यूपी में बदलेगा मौसम

देश के कई हिस्सों में ठंड कम होने के बाद अब एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 31 जनवरी से कई राज्यों में बारिश और तापमान में गिरावट की चेतावनी जारी की है। बारिश के कारण सुबह और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है, जिससे ठंड फिर से बढ़ने के आसार हैं। IMD के मुताबिक राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

इन राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में 31 जनवरी और 1 फरवरी को कुछ इलाकों में हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका है। वहीं हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 1 फरवरी को कई स्थानों पर भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा में शीतलहर का खतरा बना हुआ है, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है।

दिल्ली का मौसम

दिल्ली में गुरुवार (29 जनवरी) को सुबह शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलेंगी।
शुक्रवार को राजधानी में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। दिल्ली में अधिकतम तापमान करीब 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश का मौसम

उत्तर प्रदेश में इस समय पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) का प्रभाव देखने को मिल रहा है। इसके चलते मौसम में लगातार बदलाव बना हुआ है। 28 जनवरी को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई, जिससे ठंड और गलन बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार आज भी इसका असर महसूस किया जाएगा। प्रदेश के कई इलाकों में सुबह और रात के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

बारिश से गिरा पारा

यूपी के कुछ जिलों में शीतलहर जैसी स्थिति बन सकती है क्योंकि तापमान सामान्य से नीचे बना रहेगा। मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की धूप के बावजूद ठंड बनी रह सकती है, जबकि रात का तापमान और गिरने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक न्यूनतम तापमान 6 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

बिहार का मौसम

बिहार में मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन ठंड से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग पटना के अनुसार आज 5 से अधिक जिलों में घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की गई है। इन जिलों में पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सारण, सिवान और गोपालगंज शामिल हैं। इस सप्ताह राज्य में बारिश की कोई संभावना नहीं है, हालांकि तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments