Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsकोडीन कफ सिरप तस्करी मामला: ED की देशभर में 25 जगह छापेमारी,...

कोडीन कफ सिरप तस्करी मामला: ED की देशभर में 25 जगह छापेमारी, मुख्य आरोपी फरार

कोडीन कफ सिरप की तस्करी मामले में ED ने शुक्रवार सुबह 7 बजे कई जगहों पर कार्रवाई की। इसमें लखनऊ, वाराणसी, जौनपुर समेत लगभग 25 ठिकाने शामिल हैं। बता दें कि इसके मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल पुलिस और STF की गिरफ्त में नहीं आया है, लेकिन पुलिस ने उसके पिता भोला जायसवाल को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस आगे की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

25 ठिकानों पर छापेमारी

जानकारी के अनुसार, ED ने अभी तक लखनऊ, वाराणसी, सहारनपुर, जौनपुर, रांची, अहमदाबाद में छापेमारी की है। ऐसे ही कुल 25 ठिकानों पर छापेमारी की खबर सामने आई है। पुलिस ने लखनऊ में आलोक सिंह के आलीशान कोठी पर छापेमारी की है। आलोक सिंह STF से बर्खास्त हैं और यह जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह के करीबी रहे हैं।

धनंजय सिंह ने दिया बयान

धनंजय सिंह के बयान देने के बाद दूसरे दिन ही ED की टीम ने आलोक सिंह और लगभग 25 अलग-आलग ठिकानों पर छापेमारी की। बता दें कि ED सुबह 7 बजे सुल्तानपुर रोड स्थित स्वास्तिक सिटी आलोक सिंह के कोठी पर पहुंची। बड़े प्रयासों के बाद घर का गेट खुला, हालांकि उस समय घर में सिर्फ महिला मौजूद थीं। इसके बाद ED ने पूरे घर की छानबीन की और कई अहम दस्तावेजों को कब्जे में लिया।

देश के बाहर भी जुड़े तार

कोडीन कफ सिरप तस्करी का कारोबार सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि नेपाल, बांग्लादेश समेत अन्य देशों फैला हुआ है। यही कारण है कि उत्तर प्रदेश पुलिस, STF, SIT और ED इस मामले की जांच में जुटी हुई हैं। जानकारी के अनुसार आलोक सिंह और अमित सिंह टाटा 55 घंटे के रिमांड पर हैं और 14 दिसंबर तक रहेंगे। फिलहाल दोनों आरोपी लखनऊ जेल में बंद हैं।

शुभम जायसवाल है फरार

बता दें कि इस मामले का मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। हालांकि यह दावा किया जा रहा है कि शुभम जायसवाल दुबई भाग गया है, लेकिन इसके पिता भोला जायसवाल को पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट पर पकड़ लिया था। अभी तक इस मामले में करीब 32 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments