Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsदिल्ली में बनाएं जाएंगे मॉडल छठ घाट, एक हजार घाटों पर की...

दिल्ली में बनाएं जाएंगे मॉडल छठ घाट, एक हजार घाटों पर की जाएगी पूजा की व्यवस्था- CM रेखा गुप्ता 

दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, इस दौरान उन्होंने कहा कि इस बार यमुना पर छठ पूजा का आयोजन सरकार की देखरेख में किया जाएगा। पल्ला से कालिंदी कुंज तक 17 प्रमुख स्थानों पर विशेष सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

साथ ही सरकार हर जिले और उपजिले में एक मॉडल छठ घाट बनाएगी, जहां स्वच्छता, स्वास्थ्य, खानपान और सुरक्षा की पूरी व्यवस्था होगी।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आगे कहा कि दिल्ली के लगभग एक हजार अन्य घाटों पर भी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी, साथ उन्होंने कहा कि छठ पर्व श्रद्धा का प्रतीक है और सरकार इसकी भव्यता और श्रद्धा बनाए रखने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments