एमएच वन ब्यूरो, चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कैथल में हुए मनरेगा घोटाले में कड़ा संज्ञान लेते हुए एबीपीओ, सीवन सहित 4 जूनियर इंजीनियरों को तुरंत प्रभाव से उनके वर्तमान कार्यभार से मुक्त करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, उच्चाधिकारियों को इस मामले की जांच कर अनिमियतताएं पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं।
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि कुछ अखबारों में जिला कैथल में मनरेगा से संबंधित खबरें प्रकाशित हुई, जिनमें भ्रष्टाचार का मामला उठाया गया है। इस पर मुख्यमंत्री ने संज्ञान लेते हुए एबीपीओ, सीवन और सरस्वती हेरिटेज डिवीजन-3 के चार जूनियर इंजीनियर्स को तुरंत प्रभाव से उनके वर्तमान कार्यभार से मुक्त कर उन्हें अपने-अपने निदेशालय/मुख्यालय पर रिपोर्ट करने के निर्देश दिए हैं।
इसके अलावा, ग्रामीण विकास विभाग के निदेशक को आदेश दिए गए हैं कि संबंधित मामले की जांच की जाए और कोई भी अनिमियतताएं पाई जाती हैं तो कानून/नियमानुसार उपयुक्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। विकास एवं पंचायत विभाग के आयुक्त एवं सचिव के माध्यम से इस मामले की एक्शन टेकन रिपोर्ट 15 दिनों के भीतर प्रस्तुत की जाए।
मनरेगा संबंधी मामले पर CM सैनी ने लिया संज्ञान, 5 कर्मचारियों को किया कार्यभार से मुक्त
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Ayodhya Deepotsav: आज अयोध्या जाएंगे CM योगी, परखेंगे दीपोत्सव की तैयारियां, जानें पूरा कार्यक्रम
on दिल्ली-NCR में प्रदूषण के चलते 50% वर्क फ्रॉम होम अनिवार्य, पुरानी गाड़ियों की एंट्री पर लगी रोक…
on दिल्ली-NCR में प्रदूषण के चलते 50% वर्क फ्रॉम होम अनिवार्य, पुरानी गाड़ियों की एंट्री पर लगी रोक…

