HomeBreaking Newsदेहरादून में द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित जसपाल राणा की त्रयोदशी संस्कार, रक्षा...

देहरादून में द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित जसपाल राणा की त्रयोदशी संस्कार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और CM धामी हुए शामिल

भारतीय निशानेबाजी जगत के दिग्गज और द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित जसपाल राणा की त्रयोदशी संस्कार एवं श्रद्धांजलि सभा बुधवार को देहरादून में आयोजित की गई। मसूरी रोड स्थित राणा शूटिंग रेंज में आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, नोएडा विधायक पंकज सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट सहित खेल, राजनीति और सामाजिक क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं।

भावुक माहौल में दी गई श्रद्धांजलि

श्रद्धांजलि सभा के दौरान माहौल भावुक हो गया। जसपाल राणा की तस्वीर पर सजी पुष्पमालाएं देखकर उनकी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य भावुक हो उठे। कार्यक्रम में मौजूद रिश्तेदारों, खिलाड़ियों और शुभचिंतकों ने परिवार को सांत्वना दी और दिवंगत निशानेबाज को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी श्रद्धांजलि

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह विशेष विमान से देहरादून पहुंचे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद राजनाथ सिंह सीधे श्रद्धांजलि स्थल पहुंचे, जहां उन्होंने जसपाल राणा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं और राणा के खेल जगत में योगदान को याद किया।

देशभर से पहुंचे खिलाड़ी और कोच

इस श्रद्धांजलि सभा में दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में निशानेबाज, कोच और खेल जगत से जुड़े लोग पहुंचे। सुबह से ही श्रद्धांजलि स्थल पर लोगों का आना-जाना लगा रहा और सभी ने पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी।

12 जून को हुआ था निधन

भारतीय निशानेबाजी जगत के दिग्गज और द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित जसपाल राणा का 12 जून को निधन हो गया था। उन्होंने खिलाड़ी के रूप में भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक दिलाए और बाद में कोच बनकर भारतीय निशानेबाजी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनके मार्गदर्शन में कई युवा खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सफलता हासिल की। खेल जगत में उनका योगदान और उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।

Read More

ईरान के राष्ट्रपति का PM मोदी को न्योता, सर्वोच्च नेता खामेनेई के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने का औपचारिक आमंत्रण

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments