HomeBreaking Newsपंजाब CEO अनिंदिता मित्रा ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, आज चंडीगढ़ में वोटर...

पंजाब CEO अनिंदिता मित्रा ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, आज चंडीगढ़ में वोटर लिस्ट रिवीजन पर हो सकती है अहम बातचीत

Punjab CEO Anindita Mitra Convenes All-Party Meeting: पंजाब में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। पंजाब की मुख्य चुनाव अधिकारी अनिंदिता मित्रा ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई है। यह बैठक चंडीगढ़ में दोपहर 3 बजे होगी, जिसमें कई राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में SIR यानी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन को लेकर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है।

चुनाव आयोग ने SIR शुरू करने का किया ऐलान

इससे पहले चुनाव आयोग ने पंजाब और चंडीगढ़ में 15 जून से स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) शुरू करने की घोषणा की थी। पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं और राज्य में करीब 2.14 करोड़ मतदाता हैं। ऐसे में चुनाव आयोग वोटर लिस्ट को अपडेट और शुद्ध करने की तैयारी में जुट गया है।

घर-घर जाकर होगा मतदाताओं का सत्यापन

SIR के तहत बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। इस प्रक्रिया में नए वोटरों के नाम जोड़े जाएंगे, जबकि फर्जी, डुप्लीकेट या गलत नामों को मतदाता सूची से हटाया जाएगा। पंजाब में इससे पहले आखिरी बार वर्ष 2005 में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन किया गया था।

मतदाताओं को भरने होंगे दो फॉर्म

मुख्य चुनाव अधिकारी अनिंदिता मित्रा ने बताया कि SIR प्रक्रिया के दौरान दो फॉर्म भरे जाएंगे। इनमें से एक कॉपी मतदाता को दी जाएगी। अगर किसी घर का दरवाजा बंद मिलता है या परिवार मौजूद नहीं होता, तो BLO फॉर्म घर के अंदर डाल देगा। इसके बाद भी संपर्क नहीं होने पर BLO महीने में तीन बार उस पते पर जाएगा।

चार कैटेगरी में तैयार होगी सूची

उन्होंने बताया कि जिन लोगों के नाम 2025 की मतदाता सूची में हैं, उन्हें भी फॉर्म भरना होगा। अगर किसी का फॉर्म वापस नहीं मिलता, तो BLO अलग सूची तैयार करेगा। यह सूची डिलीट, शिफ्ट, डेथ और डुप्लीकेट जैसी चार कैटेगरी में बनाई जाएगी। बाद में इन सूचियों को सार्वजनिक भी किया जाएगा।

Read More:

मोहाली में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक से टकराकर पलटी मनाली से दिल्ली जा रही बस, 20 से ज्यादा यात्री घायल

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments