HomeBreaking Newsमामी सुनीता आहूजा ने पहली बार कृष्णा के घर रखे कदम, एक्टर...

मामी सुनीता आहूजा ने पहली बार कृष्णा के घर रखे कदम, एक्टर ने कहा- ‘बप्पा का आशीर्वाद…’

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा(Sunita Ahuja) और उनके भांजे कृष्णा अभिषेक के बीच लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक मतभेद किसी से छिपे नहीं हैं। हालांकि, पिछले कुछ समय में दोनों के रिश्ते में सुधार देखने को मिला है। अब गणेश चतुर्थी के खास मौके पर परिवार के बीच मेल-मिलाप की एक और तस्वीर सामने आई।

सुनीता आहूजा पहली बार कृष्णा अभिषेक के घर गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं। उनके साथ उनके बेटे यशवर्धन आहूजा भी मौजूद थे। इस खास मौके पर गोविंदा नजर नहीं आए।

परिवार के साथ मनाया गणपति उत्सव

कृष्णा ने अपनी मामी का घर आने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया कि नाराजगी खत्म होने के बाद सुनीता पहली बार उनके घर आई हैं। दोनों पहले बाहर मिलते रहे थे लेकिन घर पर एक-दूसरे के यहां आना-जाना नहीं हो पा रहा था। कृष्णा ने कहा कि बप्पा के आशीर्वाद से अब यह दूरी भी खत्म हो गई है।

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में सुनीता परिवार के सदस्यों और बच्चों के साथ खुशी से बातचीत करती और तस्वीरें खिंचवाती नजर आईं। कृष्णा के दोनों बेटों ने सुनीता के पैर छूकर आशीर्वाद लिया जिसके बाद उन्होंने बच्चों पर प्यार भी जताया।

आरती सिंह भी हुईं शामिल

इस गणपति उत्सव में कृष्णा की बहन और अभिनेत्री आरती सिंह भी पहुंचीं। उन्होंने परिवार के साथ गणपति बप्पा के दर्शन किए और उत्सव में हिस्सा लिया।

एकता कपूर के घर पहुंचे गोविंदा

दूसरी ओर, गोविंदा अपने बेटे यशवर्धन के साथ निर्माता एकता कपूर के घर गणपति दर्शन के लिए पहुंचे। वह पारंपरिक परिधान में नजर आए। हालांकि, इस दौरान सुनीता उनके साथ दिखाई नहीं दीं। गोविंदा और सुनीता के रिश्ते को लेकर तलाक की खबरें भी समय-समय पर चर्चा में रही हैं।

यह भी पढ़ें : अमेरिका का ‘महा-काल’ बना हांगकांग, F-35 का सीक्रेट पार्ट चीन के शिकंजे में आया…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments