महाराष्ट्र की राजनीति में उस समय हलचल तेज हो गई जब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे मुंबई से नागपुर जाने वाली एक ही फ्लाइट में सफर करते नजर आए। यात्रा के दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का अभिवादन किया और हाथ भी मिलाया। इस मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में कई तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं।
जबकि, भाजपा और शिवसेना (यूबीटी) दोनों ने इस घटनाक्रम को सामान्य शिष्टाचार बताया है। दोनों पक्षों का कहना है कि यह महज संयोग था और इसका किसी राजनीतिक समीकरण या पर्दे के पीछे चल रही बातचीत से कोई संबंध नहीं है। भाजपा नेताओं ने भी स्पष्ट किया कि राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी होने का अर्थ व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं होता।
दरअसल, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पहले से तय सरकारी और संगठनात्मक कार्यक्रमों के लिए अपने गृह नगर नागपुर जा रहे थे। वहीं उद्धव ठाकरे अपने तीन दिवसीय विदर्भ और मराठवाड़ा दौरे की शुरुआत करने के लिए नागपुर पहुंचे। इस दौरे के दौरान उनका फोकस उन क्षेत्रों पर रहेगा, जहां हाल ही में शिवसेना (यूबीटी) के कई सांसद एकनाथ शिंदे गुट में शामिल हो चुके हैं।
फिलहाल उपलब्ध तथ्यों के आधार पर ऐसा कोई प्रमाण सामने नहीं आया है जिससे यह कहा जा सके कि दोनों नेताओं के बीच कोई राजनीतिक बैठक या नई रणनीति पर चर्चा हुई। इसलिए इस मुलाकात को केवल राजनीतिक शिष्टाचार और संयोग के रूप में ही देखा जा रहा है। जबकि, महाराष्ट्र की राजनीति में इस तस्वीर ने नई चर्चाओं को जरूर जन्म दे दिया है।
Read More पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के भाई के जनाजे में आतंकियों का मेला

