HomeBreaking Newsदिल्ली एयरपोर्ट पर SpiceJet की उड़ानों पर असर, देरी-कैंसिलेशन से यात्रियों की...

दिल्ली एयरपोर्ट पर SpiceJet की उड़ानों पर असर, देरी-कैंसिलेशन से यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट(Delhi Airport) पर शनिवार, 19 सितंबर को SpiceJet की कुछ उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ। ऑपरेशनल दिक्कतों के चलते कई उड़ानों में देरी हुई जबकि कुछ फ्लाइट्स रद्द भी करनी पड़ीं। इससे एयरपोर्ट पर मौजूद यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

दिल्ली एयरपोर्ट ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यात्रियों को हुई असुविधा पर खेद जताया। एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि उसकी टीमें SpiceJet और संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर प्रभावित यात्रियों की मदद कर रही हैं। यात्रियों को अपनी फ्लाइट की ताजा स्थिति जानने के लिए एयरलाइन से संपर्क करने या एयरपोर्ट पर मौजूद ग्राउंड स्टाफ से सहायता लेने की सलाह दी गई है। फिलहाल इस ताजा व्यवधान को लेकर SpiceJet की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

कुछ दिन पहले भी हुई थी परेशानी

यह पहली बार नहीं है जब हाल के दिनों में SpiceJet की उड़ानों को लेकर यात्रियों को परेशानी हुई हो। 15 सितंबर को दिल्ली से दुबई जाने वाली दो उड़ानों में लंबी देरी के बाद करीब 200 यात्रियों ने एयरपोर्ट पर विरोध प्रदर्शन किया था। रिपोर्टों के अनुसार, दोनों उड़ानों के प्रस्थान में काफी लंबा समय लगा था।

एयरलाइन की परिचालन स्थिति पर नजर

SpiceJet के संचालन पर हाल के दिनों में लगातार नजर बनी हुई है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, 17 सितंबर को एयरलाइन का ऑन-टाइम परफॉर्मेंस 46.20 प्रतिशत रहा था।

एयरलाइन को परिचालन और वित्तीय चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में दिल्ली एयरपोर्ट पर सामने आया ताजा व्यवधान यात्रियों के लिए एक और परेशानी बनकर आया है।

यह भी पढ़ें : ट्रेन में अब किया ये काम तो जुर्माने से साथ हो सकती है जेल, रेलवे ने सोशल मीडिया पर…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments