HomeBreaking Newsदेवरिया को आज 456.38 करोड़ की सौगात देंगे CM योगी, 106 विकास...

देवरिया को आज 456.38 करोड़ की सौगात देंगे CM योगी, 106 विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

CM Yogi Adityanath Deoria Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को देवरिया जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह जिले को 456.38 करोड़ रुपये की 106 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। बरहज विधानसभा क्षेत्र के नेतवार गांव में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री 25 परियोजनाओं का लोकार्पण और 81 नई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम में सड़क, पुल, बाढ़ एवं कटान निरोधक कार्य, शिक्षा, नगर विकास और ग्रामीण आधारभूत ढांचे से जुड़ी कई योजनाएं शामिल हैं।

सुबह गोरखपुर से करेंगे शुरुआत

तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री योगी सुबह 10:30 बजे गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर से रवाना होंगे और 10:55 बजे बरहज तहसील क्षेत्र के बरांव स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद वह सीधे कार्यक्रम स्थल जाएंगे। सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 12:00 बजे कार्यक्रम स्थल से रवाना होकर 12:05 बजे हेलीपैड पहुंचेंगे और 12:10 बजे गोरखपुर के लिए निकल जायेंगे।

25 परियोजनाओं का होगा लोकार्पण

मुख्यमंत्री 64.94 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 25 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इनमें सरयू नदी के बाएं तट पर छितूपुर-भागलपुर तटबंध के 0.191 से 0.820 किलोमीटर हिस्से में 10.90 करोड़ रुपये की लागत से कराया गया कटान निरोधक काम शामिल है। इसके अलावा बरहज तहसील क्षेत्र में राप्ती नदी के बाएं तट पर कपरवार-बिनटोलिया ग्राम समूह की सुरक्षा के लिए 4.52 करोड़ रुपये की कटान निरोधक परियोजना भी जनता को समर्पित की जाएगी। शिक्षा क्षेत्र में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में बने अकादमिक ब्लॉक और छात्रावास भवनों का लोकार्पण होगा, जबकि रुद्रपुर तहसील क्षेत्र के नवगांव छपरा तटबंध के सुदृढ़ीकरण की 6.85 करोड़ रुपये की परियोजना भी जनता को समर्पित की जाएगी।

81 नई परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला

मुख्यमंत्री 391.44 करोड़ रुपये की लागत वाली 81 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इनमें बरहज विकास खंड के भदिला अव्वल गांव में 31.30 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पुल की आधारशिला रखी जाएगी। इसके साथ ही सोनूघाट-बरहज मार्ग के चौड़ीकरण की 172.26 करोड़ रुपये की परियोजना तथा नौरंगिया हाटा-गौरीबाजार-रुद्रपुर मार्ग के 16 किलोमीटर हिस्से के चौड़ीकरण की 66.38 करोड़ रुपये की योजना का भी शिलान्यास होगा। इंदुपुर-लवकनी मार्ग के चौड़ीकरण कार्य की शुरुआत भी इसी कार्यक्रम में होगी।

बाढ़ और कटान रोकने पर रहेगा जोर

कार्यक्रम में बाढ़ एवं कटान नियंत्रण से जुड़ी कई योजनाओं की भी आधारशिला रखी जाएगी। इनमें भागलपुर कस्बे की सुरक्षा के लिए 6.80 करोड़ रुपये की परियोजना, केवटलिया-मेहन तटबंध पर 4.05 करोड़ रुपये की योजना तथा छितूपुर-भागलपुर तटबंध पर 5.85 करोड़ रुपये की नई कटान निरोधक परियोजना शामिल है। इन योजनाओं का उद्देश्य बरसात के दौरान होने वाले नुकसान को कम करना और ग्रामीण क्षेत्रों की सुरक्षा को मजबूत करना है।

शहरी विकास की परियोजनाओं को भी मिलेगी रफ्तार

मुख्यमंत्री रुद्रपुर नगर पंचायत में बारात घर निर्माण और एनएसएस प्रशिक्षण केंद्र भवन के पुनर्निर्माण जैसी योजनाओं का भी शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं से शहरी सुविधाओं और शैक्षणिक ढांचे को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

प्रशासन ने पूरी की तैयारियां

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। डीएम मधुसूदन हुल्गी और एसपी अभिजीत आर. शंकर ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर मंच, बैरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग और हेलीपैड निर्माण का जायजा लिया। कार्यक्रम स्थल पर जर्मन हैंगर पंडाल तैयार किया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष काली प्रसाद समेत अन्य पदाधिकारी भी व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी कर रहे हैं।

11 स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था

कार्यक्रम में आने वाले लोगों और VIP के लिए 11 स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। VIP वाहनों के लिए हनुमान विद्या मंदिर इंटर कॉलेज परिसर और बरांव स्थित ब्रह्मस्थान के पास पार्किंग बनाई गई है। वहीं आम लोगों के वाहनों के लिए मदनपुर, बरांव, खुदिया बुजुर्ग मार्ग, बहसुआ सहकारी समिति, कोल्हुआ मोड़, नेतवार बगीचा, बंद ईंट भट्ठा मोड़ और हरनही पुल के पास अलग-अलग पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं।

Read More:

नशीले पदार्थों के खिलाफ एक्शन मोड में सरकार, दिल्ली में आज अमित शाह के नेतृत्व में बड़ी बैठक, 2029 तक का रोडमैप होगा तय

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments