पश्चिम बंगाल के हल्दिया पेट्रोकेमिकल्स की नैफ्था सप्लाई पाइपलाइन में मंगलवार तड़के भीषण विस्फोट के बाद आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में करीब 15 लोग झुलस गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
सुबह 4 बजे हुआ धमाका
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब 4 बजे नैफ्था पाइपलाइन में अचानक जोरदार विस्फोट हुआ। विस्फोट के बाद आग तेजी से फैलते हुए हल्दिया नगर पालिका के वार्ड नंबर-13 के चिरंजीबपुर इलाके तक पहुंच गई। धमाके की आवाज सुनते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों के अनुसार, पाइपलाइन से पहले तेज धमाके की आवाज आई, जिसके कुछ ही मिनटों बाद आसपास के कई घर आग की चपेट में आ गए।
घायलों को किया मेडिकल कॉलेज रेफर
दमकल और बचाव दल ने मौके से 15 झुलसे लोगों को निकालकर हल्दिया महकमा अस्पताल में भर्ती कराया। इनमें से 5 लोगों को बेहतर इलाज के लिए तमलुक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार दो घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद हल्दिया के विधायक प्रदीप बिजली अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने आशंका जताई कि नैफ्था गैस के रिसाव के कारण विस्फोट हुआ, हालांकि रिसाव की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
क्या है नैफ्था?
नैफ्था कच्चे तेल के शोधन से मिलने वाला अत्यधिक ज्वलनशील और वाष्पशील हाइड्रोकार्बन तरल है। यह कच्चे तेल का लगभग 15 से 30 प्रतिशत हिस्सा होता है।
Read More
वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद भी महिला टीम ने मारी बाजी, 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक खेलों के लिए किया क्वालीफाई