Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsगुयाना : PM नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी स्मारक में बापू को...

गुयाना : PM नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी स्मारक में बापू को दी श्रद्धांजलि, सरस्वती विद्या निकेतन स्कूल का भी किया दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों तीन देशों की पांच दिवसीय यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी इस यात्रा के आखिरी दिन गुयाना में कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी और राम भजन प्रस्तुत कर रहे लोगों के साथ रंगे नजर आए।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी गुयाना के जॉर्जटाउन में भारतीय आगमन स्मारक गए जहां उन्होंने एक पौधारोपण किया जिसके बाद उन्होंने गुयाना में स्थित सरस्वती विद्या निकेतन स्कूल का दौरा भी किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने दो दशक से भी अधिक समय पहले इस स्कूल की अपनी यात्रा को याद करते हुए पारंपरिक शिक्षा को बढ़ावा देने में स्वामी आकाशरानंद और उनकी टीम के प्रयासों की सराहना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments