Thursday, February 12, 2026
HomeCurrent Newsदिल्ली में सुबह बारिश के बाद ‘येलो’ Alert

दिल्ली में सुबह बारिश के बाद ‘येलो’ Alert

राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में बारिश होने के बाद भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने ‘येलो’ चेतावनी जारी की है। विभाग ने कहा कि मध्य, दक्षिण, दक्षिण-पश्चिम और पूर्वी दिल्ली में सुबह बारिश हुई। दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 100 प्रतिशत रहा।

आईएमडी ने बताया कि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 53 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments