HomeBreaking Newsमौसम का ट्रिपल अटैक! यूपी के 13 जिलों में बारिश का अलर्ट,...

मौसम का ट्रिपल अटैक! यूपी के 13 जिलों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली में कोहरा-पॉल्यूशन

देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल रहा है। दिल्ली-NCR में ठंड बढ़ने के साथ प्रदूषण ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। वहीं उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में बारिश(Rain alert) की संभावना जताई गई है। दूसरी ओर, चक्रवाती तूफान अकवान के कमजोर पड़ने के बावजूद पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में तेज हवाओं और बारिश का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने अलग-अलग राज्यों के लिए मौसम संबंधी अलर्ट जारी किए हैं दिल्ली और आसपास के इलाकों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब बनी हुई है।

कई जगहों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 300 से ऊपर दर्ज किया गया है। एम्स के आसपास AQI 369, अक्षरधाम में 315 और आनंद विहार में 327 बताया गया है। नोएडा के कई इलाकों में भी प्रदूषण का स्तर काफी अधिक है। सुबह के समय राजधानी के कई हिस्सों में धुंध की मोटी परत दिखाई दी। इसके साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई और न्यूनतम पारा करीब 10.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। ऐसे में ठंड और प्रदूषण दोनों लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं।

यूपी के 13 जिलों में बारिश की संभावना

उत्तर प्रदेश में ठंड के साथ कोहरे का असर भी बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी यूपी के 13 जिलों में बारिश हो सकती है। इनमें बलिया, मऊ, आजमगढ़, गाजीपुर, वाराणसी, सोनभद्र, चंदौली, मिर्जापुर, प्रयागराज, जौनपुर, संत रविदास नगर, कुशीनगर और देवरिया शामिल हैं।

इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। वहीं पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने के साथ हल्का कोहरा छा सकता है।

पश्चिम बंगाल में भी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

चक्रवाती तूफान अकवान कमजोर होकर कम दबाव वाले क्षेत्र में बदल गया है, लेकिन इसका असर पश्चिम बंगाल में बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण बंगाल के अधिकांश जिलों और उत्तर बंगाल के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश और गरज-चमक की संभावना है।

IMD के मुताबिक, 24 नवंबर से राज्य में मौसम के शुष्क होने के आसार हैं। इसके बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।

यह भी पढ़ें : वीजा अवधि खत्म होने के बाद भी रुके रहे बांग्लादेशी नागरिक, दिल्ली पुलिस ने…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments