HomeBreaking Newsबांग्लादेश में विदेश राज्य मंत्री के घर के बाहर हिंसा की कोशिश,...

बांग्लादेश में विदेश राज्य मंत्री के घर के बाहर हिंसा की कोशिश, आधी रात कपड़ों में लगाई आग

बांग्लादेश में राजनीतिक तनाव के बीच हिंसा और उपद्रव की घटनाएं जारी हैं। गुरुवार देर रात अज्ञात लोगों ने विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर के सिलहट स्थित आवास के मुख्य गेट के सामने कपड़ों में आग लगा दी। घटना के वक्त मंत्री घर पर मौजूद नहीं थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग घर के अंदर तक नहीं पहुंची और किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

रात 3 से 4 बजे के बीच हुई घटना

‘प्रथम आलो’ की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना सिलहट शहर के दरियापारा इलाके में हुई। सिलहट मेट्रोपॉलिटन पुलिस के डिप्टी कमिश्नर अफजल हुसैन ने बताया कि गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात करीब 3 से 4 बजे के बीच कुछ अज्ञात लोगों ने घर के मुख्य गेट के सामने कपड़ों के टुकड़ों में आग लगा दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शुरुआती जांच में पता चला कि आग केवल कपड़ों के टुकड़ों तक सीमित रही। घर के भीतर आग नहीं फैली और संपत्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस घटना को किसने और किस मकसद से अंजाम दिया।

मंत्री की गैरमौजूदगी में वारदात

स्थानीय निवासियों और पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस मकान में हुमायूं कबीर के चाचा और परिवार के अन्य सदस्य रहते हैं। विदेश राज्य मंत्री जब सिलहट आते हैं, तो इसी घर में ठहरते हैं। घटना के समय वह वहां मौजूद नहीं थे। रिपोर्ट के मुताबिक, उनका शुक्रवार दोपहर सिलहट पहुंचने का कार्यक्रम था।

घटना की जानकारी मिलने के बाद सिलहट विकास प्राधिकरण के चेयरमैन रेजाउल हसन कोयेस लुधी भी शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे मौके पर पहुंचे। वह सिलहट शहर BNP के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि न तो कोई बड़ी आगजनी हुई और न ही कोई व्यक्ति घर के भीतर दाखिल हुआ। उनके मुताबिक, किसी ने गुजरते हुए घर के सामने कुछ फेंका था।

अवामी लीग की सक्रियता के बीच बढ़ा राजनीतिक तनाव

बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग लंबे समय बाद फिर सक्रिय हुई है। पार्टी के सदस्य शेख हसीना की सुरक्षित वापसी की मांग कर रहे हैं। गुरुवार को अवामी लीग के सदस्यों ने कई जगह प्रदर्शन किए, जिनमें हिंसा और उपद्रव की घटनाएं भी सामने आईं।

बांग्लादेश की मौजूदा सरकार ने अवामी लीग पर प्रतिबंध लगा रखा है। वहीं, तारिक रहमान के नेतृत्व वाली सरकार शेख हसीना की वापसी के पक्ष में नहीं है। ऐसे राजनीतिक माहौल में विदेश राज्य मंत्री के घर के बाहर आग लगाने की घटना ने सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस घटना को किसी राजनीतिक संगठन या प्रदर्शन से जोड़कर पुष्टि नहीं की है।

Read More

GTA 6 की दीवानगी ने उड़ाए होश, गेम खेलने के लिए ऑफिस छोड़ भागे लोग! भारत में Blinkit से धड़ाधड़ डिलीवरी

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments