HomeBreaking NewsGTA 6 की दीवानगी ने उड़ाए होश, गेम खेलने के लिए ऑफिस...

GTA 6 की दीवानगी ने उड़ाए होश, गेम खेलने के लिए ऑफिस छोड़ भागे लोग! भारत में Blinkit से धड़ाधड़ डिलीवरी

GTA 6 Launch: दुनिया के लोकप्रिय वीडियो गेम Grand Theft Auto (GTA) की छठी कड़ी GTA 6 को लेकर गेमर्स के बीच जबरदस्त दीवानगी देखने को मिल रही है। करीब 13 साल के इंतजार के बाद आए इस गेम का क्रेज इतना ज्यादा है कि अमेरिका समेत कई देशों में नौकरी करने वाले लोग इसे खेलने के लिए ऑफिस से छुट्टियां ले रहे हैं।

फोर्ब्स और CBS न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, BambooHR के आंकड़ों में सामने आया है कि अमेरिका के करीब 34 लाख कर्मचारियों में से 18 प्रतिशत वेतन पाने वाले कर्मचारियों ने 19 नवंबर को छुट्टी लेने की योजना बनाई थी।

इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि GTA 6 का इंतजार केवल गेमिंग की दुनिया तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसका असर कामकाजी लोगों पर भी दिखाई दे रहा है।

भारत में Blinkit से ऑर्डर कर सकेंगे GTA 6

भारत में भी GTA 6 की लोकप्रियता को देखते हुए क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म Blinkit ने इसकी डिलीवरी शुरू कर दी है। कंपनी के सीईओ अलबिंदर ढींडसा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी साझा की। अब गेमर्स Blinkit के जरिए GTA 6 का फिजिकल बॉक्स ऑर्डर कर सकते हैं।

इस बॉक्स के अंदर गेम डाउनलोड करने का कोड मिलेगा। इसे प्राप्त करने के बाद यूजर अपने डिवाइस पर गेम डाउनलोड करके खेल सकेंगे। फिलहाल प्लेस्टेशन 5 वर्जन की कीमत 5,999 रुपये रखी गई है।

इन 11 शहरों में शुरू हुई गेम की डिलीवरी

Blinkit ने शुरुआत में देश के 11 शहरों में GTA 6 की डिलीवरी उपलब्ध कराई है। इन शहरों के नाम इस प्रकार हैं।

दिल्ली
गुरुग्राम
फरीदाबाद
गाजियाबाद
नोएडा
बेंगलुरु
हैदराबाद
मुंबई
पुणे
कोलकाता
अहमदाबाद

कंपनी के मुताबिक, आने वाले समय में इस डिलीवरी सेवा का विस्तार दूसरे शहरों में भी किया जा सकता है।

Metacritic पर 99 स्कोर, गेम के ग्राफिक्स की तारीफ

GTA 6 को रिलीज से पहले ही गेमिंग जगत से शानदार प्रतिक्रिया मिलने का दावा किया गया है। Metacritic पर गेम का शुरुआती स्कोर 99 बताया गया, जो करीब 150 समीक्षाओं पर आधारित था। IGN समेत कई गेमिंग वेबसाइट्स ने इसके ग्राफिक्स, कहानी और गेमप्ले की तारीफ की है।

गेम को मिली इस सकारात्मक प्रतिक्रिया का असर इसकी पब्लिशर कंपनी Take-Two Interactive के शेयरों पर भी देखने को मिला। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी के शेयरों में करीब 6.16 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई।

GTA फ्रेंचाइजी से अब तक हुई 14 अरब डॉलर की कमाई

GTA फ्रेंचाइजी को दुनिया भर में लोकप्रिय बनाने में सैम हाउसर और डैन हाउसर की अहम भूमिका रही है। फोर्ब्स के एक अनुमान के मुताबिक, वर्ष 1997 से अब तक इस फ्रेंचाइजी ने करीब 14 अरब डॉलर की कमाई की है।

GTA 6 से अकेले 2026 में 3 अरब डॉलर से अधिक की कमाई होने की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में इस गेम की सफलता Rockstar Games और हाउसर भाइयों के लिए भी बड़ी आर्थिक उपलब्धि साबित हो सकती है।

लॉन्चिंग के बाद PlayStation Network में आई परेशानी

GTA 6 की लॉन्चिंग के बाद PlayStation Network पर भी कुछ समय के लिए सर्वर संबंधी समस्याएं देखने को मिलीं। अमेरिका के कई यूजर्स ने ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित होने की शिकायत की। सोनी ने इस परेशानी को स्वीकार करते हुए बताया कि समस्या को ठीक कर दिया गया है।

Read More:

CM योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में पैतृक गांव में ली अंतिम सांस

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments