HomeBreaking Newsइक्वाडोर में प्रार्थना सभा के दौरान बड़ा हादसा! पादरी पर गिरा विशाल...

इक्वाडोर में प्रार्थना सभा के दौरान बड़ा हादसा! पादरी पर गिरा विशाल क्रूस, मौके पर मौत

दक्षिण-पश्चिमी इक्वाडोर(Ecuador) में चर्च के अंदर एक दुखद घटना सामने आई है। यहां शाम की प्रार्थना करा रहे रोमन कैथोलिक पादरी पैट्रिसियो सांचेज की दीवार पर लगे भारी क्रूस के गिरने से मौत हो गई। घटना के समय प्रार्थना सभा का इंटरनेट मीडिया पर लाइव प्रसारण हो रहा था। हादसे का वीडियो सामने आने के बाद यह घटना चर्चा में है। यह घटना इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल में स्थित परपेतुओ सोकोरो चर्च की बताई जा रही है।

यह शहर राजधानी क्विटो से करीब 265 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम पादरी पैट्रिसियो सांचेज चर्च में मौजूद श्रद्धालुओं को प्रार्थना करा रहे थे। इसी दौरान उनके पीछे दीवार पर लगा भारी क्रूस अचानक अपने स्थान से उखड़कर नीचे गिर गया। बताया गया है कि क्रूस सीधे पादरी के सिर पर आ गिरा। सामने आए प्रसारण के वीडियो में घटना अचानक होती दिखाई देती है। वीडियो से ऐसा प्रतीत होता है कि पादरी को क्रूस गिरने का अंदाजा नहीं हुआ और उन्हें संभलने का मौका भी नहीं मिला।

श्रद्धालुओं में मची चीख-पुकार

हादसे के समय चर्च में मौजूद लोग इस घटना से घबरा गए। लाइव प्रसारण के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजें सुनाई दीं, जिसमें वे मदद के लिए चिल्लाते नजर आए। घटना के बाद चर्च में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, इस मामले में स्थानीय अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी सामने नहीं आने की जानकारी दी गई है।

धार्मिक संस्था से जुड़े थे पादरी

पादरी पैट्रिसियो सांचेज मोस्ट होली रिडीमर धर्मसभा से जुड़े हुए थे। यह रोमन कैथोलिक धार्मिक संगठन वर्ष 1732 में स्थापित हुआ था और दुनिया के करीब 80 देशों में इसकी मौजूदगी बताई जाती है।

यह घटना धार्मिक सभा के दौरान हुई एक अप्रत्याशित दुर्घटना के रूप में सामने आई है। हालांकि, क्रूस के गिरने के वास्तविक कारणों और घटना से संबंधित अन्य विवरणों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।

यह भी पढ़ें : पाकिस्तान के बलोचिस्तान में सेना के काफिले पर हमले का दावा, मेजर समेत 7…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments