HomeBreaking Newsत्योहारी सीजन में इन कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, केंद्र सरकार ने दिया 60...

त्योहारी सीजन में इन कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, केंद्र सरकार ने दिया 60 दिन का बोनस, खाते में आएंगे इतने रुपये!

त्योहारों के इस खास मौके पर केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के बाद अब डाक विभाग के कर्मचारियों को भी एक बड़ा तोहफा दिया है। संचार मंत्रालय के डाक विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए अपने कर्मचारियों हेतु परफॉर्मेंस लिंक्ड बोनस (PLB) का ऐलान कर दिया है। सरकार द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, विभाग के पात्र कर्मचारियों को 60 दिन यानी पूरे दो महीने की सैलरी के बराबर का बोनस दिया जाएगा। सरकार के इस कदम से देश भर के लाखों कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।

इन कर्मचारियों को मिलेगा दो महीने के वेतन का लाभ

सरकार के इस फैसले से डाक विभाग के ग्रुप ‘सी’, नॉन-गजेटेड ग्रुप ‘बी’ और एमटीएस (MTS) कर्मचारियों को सीधा फायदा मिलेगा। इसके अलावा, गांव-देहात में डाक सेवाएं देने वाले ग्रामीण डाक सेवकों (GDS), फुल टाइम और अस्थायी कैजुअल लेबरर्स को भी इसमें शामिल किया गया है। ग्रामीण डाक सेवकों के बोनस की गणना उनके टीआरसीए और महंगाई भत्ते के आधार पर की जाएगी। साल के बीच में शामिल होने वाले या रिटायर होने वाले कर्मियों को भी उनके काम किए गए दिनों के हिसाब से बोनस की राशि मिलेगी।

खातों में अधिकतम ₹13,816 का होगा ट्रांसफर

बोनस के लिए अधिकतम वेतन सीमा ₹7,000 प्रति माह निर्धारित की गई है, यानी अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी इससे अधिक है, तब भी गणना ₹7,000 के आधार पर ही होगी। तय फॉर्मूले के मुताबिक, महीने के औसत 30.4 दिन मानते हुए एक दिन की कमाई ₹230.26 बैठती है। इस आधार पर 60 दिनों का बोनस निकालकर पात्र कर्मचारियों के बैंक खातों में अधिकतम ₹13,816 की राशि ट्रांसफर की जाएगी, जिससे उनके त्योहारों की खुशियां दोगुनी होना तय है।

पार्ट-टाइम कर्मियों को नहीं मिलेगा लाभ

प्रशासन ने बोनस भुगतान से जुड़ी कुछ शर्तें भी तय की हैं। किसी की जगह अस्थायी रूप से पार्ट-टाइम काम करने वाले कर्मचारियों को इस बोनस का लाभ नहीं दिया जाएगा। जो कर्मचारी 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 के दौरान सेवानिवृत्त हुए हैं, जिन्होंने इस्तीफा दिया है या जिनका अन्य विभागों में तबादला हुआ है, उन्हें उनके कार्य दिवसों के आनुपातिक आधार पर ही भुगतान किया जाएगा।

 

READ MORE: टाइगर श्रॉफ की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली हमले की जिम्मेदारी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments