HomeBreaking Newsटाइगर श्रॉफ की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली...

टाइगर श्रॉफ की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली हमले की जिम्मेदारी

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर एक बड़ी और दहला देने वाली खबर सामने आई है। रविवार शाम मुंबई के जुहू इलाके में अज्ञात हमलावरों ने टाइगर श्रॉफ की बीएमडब्ल्यू (BMW) कार पर तीन राउंड फायरिंग की। गनीमत यह रही कि इस जानलेवा हमले में टाइगर श्रॉफ बिल्कुल सुरक्षित बच गए और उन्हें कोई चोट नहीं आई है, लेकिन इस घटना में उनका ड्राइवर घायल हो गया जिसे तुरंत इलाज के लिए नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभिनेता फुटबॉल मैच खेलकर अपने घर लौट रहे थे, तभी यह सनसनीखेज वारदात हुई।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सोशल मीडिया पर ली गई जिम्मेदारी

इस गोलीबारी की घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सामने आया है, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गों विदेश में बैठे गैंगस्टर अनिल पंडित और हरमन संधू ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। वायरल पोस्ट में धमकी दी गई है कि जो भी मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में उनकी बात नहीं मानेगा या सलमान खान के साथ काम करेगा, उसका अगला नंबर होगा। हालांकि, पुलिस प्रशासन की ओर से इस सोशल मीडिया पोस्ट की प्रामाणिकता और दावों की आधिकारिक पुष्टि की जांच की जा रही है।

परिवार ने की पुष्टि

घटना के बाद अभिनेता की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई थी, लेकिन उनके पिता और दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ की टीम ने आजतक से बातचीत में स्पष्ट किया कि टाइगर पूरी तरह सुरक्षित हैं। महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मंत्री आशीष शेलार ने भी टाइगर के परिवार से फोन पर संपर्क कर उनका हालचाल जाना। डीसीपी मोहित गर्ग (जोन-1, पश्चिमी क्षेत्र) ने भी बयान जारी कर स्पष्ट किया है कि टाइगर श्रॉफ को इस फायरिंग में किसी प्रकार की चोट नहीं आई है और वह पूरी तरह सुरक्षित हैं।

आरोपियों की तलाश में जुटी मुंबई पुलिस की 12 टीमें

दिनदहाड़े हुई इस गोलीबारी के बाद मुंबई पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी और हमलावरों की धरपकड़ के लिए 12 विशेष टीमों का गठन किया है। पुलिस इस बात की गहराई से छानबीन कर रही है कि इस हमले के पीछे असली वजह क्या थी और लॉरेंस गैंग के इस दावे में कितनी सच्चाई है। फिलहाल सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

 

READ MORE: संगरूर में दर्दनाक हादसा, मनरेगा का काम कर रहे मजदूरों पर काल बनकर दौड़ी तेज रफ्तार कार, 8 की मौत

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments