HomeBreaking Newsमैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी! संतोष पोद्दार...

मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी! संतोष पोद्दार गिरफ्तार, फर्जीवाड़े का हुआ खुलासा

बिहार के बेगूसराय में मशहूर लोक गायिका मैथिली ठाकुर(Maithili Thakur) का कार्यक्रम आयोजित कराने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में पोखरिया मोहल्ले के रहने वाले संतोष पोद्दार को गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी मधेपुरा के बिहारीगंज थाना क्षेत्र स्थित चंडिका स्थान में चल रहे एक जागरण कार्यक्रम के दौरान की गई। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। नावकोठी थानाध्यक्ष मोहम्मद फिरदौस के अनुसार, पहसारा निवासी विभाकर कुमार सिंह ने 10 अगस्त 2024 को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

शिकायत के मुताबिक, संतोष कुमार ने बसेरा मंच के माध्यम से 25 अगस्त 2024 को पहसारा में मैथिली ठाकुर का सांस्कृतिक कार्यक्रम कराने का वादा किया था। आरोप है कि कार्यक्रम के आयोजन के लिए उसने विभाकर कुमार सिंह से 2 लाख 40 हजार रुपये अग्रिम राशि के तौर पर लिए। बाद में कार्यक्रम रद्द हो गया। शिकायतकर्ता ने जब पैसे वापस मांगे, तो आरोपी कथित तौर पर टालमटोल करने लगा। काफी दबाव के बाद उसने 30 हजार रुपये लौटा दिए, लेकिन बाकी 2 लाख 10 हजार रुपये वापस नहीं किए। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की।

नौकरी दिलाने के नाम पर भी ठगी के आरोप

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान जमीन दिलाने के नाम पर एक पुलिस अधिकारी से 19 लाख रुपये लेने का आरोप भी सामने आया। इसके अलावा बलिया के मनसेरपुर निवासी एक शिक्षक और अन्य लोगों से करीब 28 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी की जानकारी मिली है। पुलिस इन आरोपों की अलग-अलग जांच कर रही है।

आरोपी ने चेक बाउंस का बताया मामला

गिरफ्तारी के बाद संतोष पोद्दार ने दावा किया कि उसके खिलाफ चेक बाउंस से जुड़े कई मामले हैं। उसने इन मामलों में करीब 50 लाख रुपये की राशि होने की बात कही। हालांकि, यह आरोपी का अपना बयान है। पुलिस जांच के बाद ही अन्य मामलों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

यह भी पढ़ें : ग्रेटर नोएडा में दो ड्रग्स लैब का भंडाफोड़, विदेशी नागरिक समेत…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments