HomeBreaking News'रामायण' की रिलीज डेट का ऑफिशियल ऐलान, दिवाली पर सिनेमाघरों में गूंजेगा...

‘रामायण’ की रिलीज डेट का ऑफिशियल ऐलान, दिवाली पर सिनेमाघरों में गूंजेगा ‘जय श्री राम’

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ का इंतजार कर रहे प्रशंसकों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। नवरात्रि के शुभ अवसर पर मेकर्स ने फिल्म के पहले पार्ट की आधिकारिक रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। नमित मल्होत्रा और यश द्वारा निर्मित यह भव्य फिल्म दिवाली के मौके पर 5 नवंबर 2026 को पूरी दुनिया के सिनेमाघरों में एक साथ दस्तक देगी। पहले ऐसी अटकलें थीं कि भारत में फिल्म दो दिन बाद रिलीज होगी, लेकिन निर्माताओं ने साफ कर दिया है कि वैश्विक स्तर पर यह 5 नवंबर को ही प्रदर्शित की जाएगी।

नवरात्रि पर नया पोस्टर जारी

रिलीज डेट की घोषणा के साथ ही नवरात्रि के पहले दिन फिल्म का एक नया पोस्टर भी सामने आया है। इस पोस्टर में साउथ सुपरस्टार यश का खूंखार ‘रावण’ रूप दिखाई दे रहा है, वहीं रणबीर कपूर (राम), साई पल्लवी (सीता) और रवि दुबे (लक्ष्मण) के रूप में भी नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही मेकर्स ने प्रशंसकों को बड़ा सरप्राइज देते हुए बताया है कि फिल्म की एडवांस बुकिंग दशहरा के पावन पर्व से आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी जाएगी।

दिग्गजों से सजी है स्टार कास्ट

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस पौराणिक महागाथा में भारतीय सिनेमा के कई बड़े सितारे एक साथ पर्दे पर उतर रहे हैं। फिल्म में अरुण गोविल राजा दशरथ, लारा दत्ता रानी कैकेयी और शीबा चड्ढा मंथरा के किरदार में नजर आएंगे। इनके अलावा रकुल प्रीत सिंह और विवेक ओबेरॉय भी अहम भूमिकाओं में हैं। हालांकि, मेकर्स ने सनी देओल के ‘हनुमान’ वाले लुक को अभी तक पूरी तरह से सस्पेंस बनाकर छिपा रखा है, जिसे लेकर दर्शकों में भारी उत्सुकता बनी हुई है।

जुलाई में आया था ट्रेलर

उल्लेखनीय है कि ‘रामायण’ का ऑफिशियल ट्रेलर जुलाई 2026 में ही दर्शकों के सामने आ चुका है, जिसे सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। इसके अलावा प्रसिद्ध कवि डॉ. कुमार विश्वास द्वारा लिखा गया फिल्म का मुख्य गाना ‘जय जय राम’ भी पहले ही रिलीज किया जा चुका है। अब 5 नवंबर की पक्की तारीख सामने आने के बाद बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

 

READ MORE: पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने थामा समाजवादी पार्टी का हाथ, अखिलेश यादव से की मुलाकात

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments