HomeBreaking Newsरनवे पर खड़ा प्लेन बना ‘भट्टी’, गर्मी से परेशान यात्री कपड़े उतारने...

रनवे पर खड़ा प्लेन बना ‘भट्टी’, गर्मी से परेशान यात्री कपड़े उतारने को हुए मजबूर

माल्टा से ब्रिटेन(world news) के बर्मिंघम जा रही रायनएयर की फ्लाइट में यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। फ्लाइट FR7268 को 10 अगस्त को सुबह 5:40 बजे उड़ान भरनी थी लेकिन तकनीकी समस्या के चलते इसे लंबे समय तक रोके रखा गया। इस दौरान विमान का एयर कंडीशनिंग सिस्टम काम नहीं कर रहा था और केबिन का तापमान बढ़ता गया।

16 वर्षीय यात्री ईवा ग्रेगरी के मुताबिक, परेशानी विमान में बैठने से पहले ही शुरू हो गई थी। यात्रियों को करीब 30 मिनट तक बिना ठीक एयर कंडीशनिंग वाली बस में इंतजार करना पड़ा। इसके बाद उन्हें दूसरी बस में भेजा गया जहां भी वेंटिलेशन की समस्या थी। विमान में पहुंचने के बाद भी स्थिति सामान्य नहीं हुई। यात्रियों का कहना है कि तकनीशियन एसी ठीक करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन उन्हें एक घंटे से ज्यादा समय तक गर्म केबिन में इंतजार करना पड़ा।

गर्मी से बिगड़ी कई यात्रियों की तबीयत

ग्रेगरी के अनुसार, भीषण गर्मी के कारण कुछ यात्रियों ने अपने कपड़े तक उतार दिए। दो यात्री कथित तौर पर बेहोश हो गए जबकि कुछ लोगों को उल्टी हुई। ग्रेगरी ने भी तबीयत खराब होने और पैनिक अटैक आने की बात कही। उनका आरोप है कि परेशान यात्रियों को मुफ्त पानी भी उपलब्ध नहीं कराया गया।

उड़ान के बाद ठीक हुआ एसी

रायनएयर ने बताया कि शुरुआत में फ्लाइट मामूली तकनीकी समस्या के कारण विलंबित हुई। बाद में एक यात्री की तबीयत खराब होने से भी देरी हुई। इंजीनियरों की जांच के बाद विमान को उड़ान की अनुमति मिली।

फ्लाइट आखिरकार शाम करीब 7 बजे माल्टा से रवाना हुई और उड़ान भरने के बाद एयर कंडीशनिंग ने काम करना शुरू कर दिया। घटना के बाद यात्रियों ने एयरलाइन से ऐसी परिस्थितियों में सुरक्षा और यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देने की मांग की है।

यह भी पढ़ें : डूंगरपुर में हादसे का शिकार हुई स्कूल वैन, 14 बच्चों में मची चीख-पुकार…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments