HomeBreaking Newsहिमाचल चुनाव पर BJP का मंथन, शिमला में कोर कमेटी बैठक से...

हिमाचल चुनाव पर BJP का मंथन, शिमला में कोर कमेटी बैठक से तय होगा रोडमैप

हिमाचल प्रदेश(Himachal) में साल 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने अपनी संगठनात्मक और राजनीतिक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसलिए मंगलवार को शिमला प्रदेश भाजपा कार्यालय ‘दीपकमल’ में पार्टी की कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक का उद्देश्य आगामी चुनावों के लिए दीर्घकालिक रणनीति तैयार करना और अगले एक साल में संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करना है।

बैठक में प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कोर कमेटी के सदस्य भाग ले रहे हैं। बैठक के दौरान संगठन को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर विशेष चर्चा होने की संभावना है।

किन मुद्दों पर होगी खुलकर बातचीत ?

सूत्रों के मुताबिक, बैठक में बूथ सशक्तीकरण, सदस्यता अभियान, कार्यकर्ता प्रशिक्षण और संगठन विस्तार जैसे मुद्दों पर खुलकर बातचीत की जाएगी। साथ ही यह भी तय किया जाएगा कि पार्टी अपनी योजनाओं और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गांव-गांव और बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से कैसे पहुंचाए।

संभावित आंदोलनों की रूपरेखा पर होगी चर्चा

बैठक में प्रदेश सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली को लेकर विपक्ष की भूमिका को भी साफ किया जाएगा। बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था, विकास कार्यों और अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति तैयार करने के साथ-साथ जनसंपर्क अभियान और संभावित आंदोलनों की रूपरेखा पर भी चर्चा होगी।

BJP सरकार का असली लक्ष्य सिर्फ आगामी चुनावों के लेकर तैयारियों तक ही सीमित नहीं है बल्कि पूरे संगठन को जमीनी स्तर पर और भी मजबूत और प्रभावी बनाना भी है। इसी के साथ पार्टी का मानना है कि मजबूत संगठन की मदद से आगामी विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन की स्थापना की जा सकती है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने 12 जुलाई तक जारी की चेतावनी…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments