प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के शहर नीस में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात किया। इस दौरान राष्ट्रपति मैक्रों ने प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी से गले मिलकर स्वागत किया। दोनों नेताओं ने मिलकर ‘भारत इनोवेट्स’ (Bharat Innovates) प्रोग्राम का शुभारंभ किया।
भारत-फ्रांस संबंध साझा विजन पर आधारित – PM मोदी
इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दुनिया के कई देश व्यापार और रणनीतिक साझेदारी से जुड़े हैं, लेकिन कुछ रिश्ते साझा मूल्यों और एक जैसी सोच पर आधारित होते हैं। उन्होंने कहा कि भारत और फ्रांस के बीच का रिश्ता भी ऐसा ही है, जो भरोसे, इनोवेशन, प्रेरणा और साझा लक्ष्यों की नींव पर बना है।
वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए मिलकर प्रयास
PM मोदी ने कहा कि हाल के वर्षों में दोनों देशों ने कई पहल शुरू की हैं और वैश्विक चुनौतियों का समाधान खोजने के लिए मिलकर काम किया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत और फ्रांस हमेशा एक-दूसरे के साथ खड़े रहे हैं, और ‘भारत इनोवेट्स’ प्रोग्राम सहयोग की इसी भावना में एक नई पहल है।
राष्ट्रपति मैक्रों ने PM मोदी का किया धन्यवाद
राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का आभार व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्हें खुशी है कि यह महत्वपूर्ण पहल फ्रांस की साझेदारी में शुरू की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह मंच दोनों देशों के बीच इनोवेशन और तकनीकी सहयोग को एक नई दिशा देगा। PM मोदी ने कहा कि भारत के युवा इस समय मानवता के सामने मौजूद चुनौतियों से निपटने के लिए नए विचारों और तकनीकों पर काम कर रहे हैं। ‘भारत इनोवेट्स’ प्रोग्राम भारतीय युवाओं द्वारा विकसित विश्व-स्तरीय समाधानों को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करने का एक माध्यम बनेगा।
Read More
एडवेंचर बना मौत का खेल, ब्राजील में बिना सेफ्टी रोप के 40 मीटर नीचे गिरी 21 साल की लड़की, मौके पर मौत