HomeBreaking Newsहरित यूपी को मिलेगी नई उड़ान, योगी सरकार की बायोप्लास्टिक पहल पर्यावरण...

हरित यूपी को मिलेगी नई उड़ान, योगी सरकार की बायोप्लास्टिक पहल पर्यावरण संरक्षण को देगी बड़ा बल

पर्यावरण संरक्षण, सर्कुलर इकोनॉमी और हरित औद्योगिक विकास को मजबूत आधार देने की दिशा में उत्तर प्रदेश एक और महत्वपूर्ण पहल करने जा रहा है। राज्य सरकार(Yogi government) लगातार ऐसी नीतियों पर काम कर रही है जिनसे न सिर्फ प्रदूषण में कमी आए बल्कि औद्योगिक विकास भी पर्यावरण के अनुकूल हो सके। इसी क्रम में बायोप्लास्टिक को बढ़ावा देने की एक बड़ी पहल का शुभारंभ किया जा रहा है जिसे हरित विकास की दिशा में मील का पत्थर माना जा रहा है। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून को लखनऊ छावनी स्थित दिलकुशा लॉन में “बायोयुग ग्रीन कमांड-2026” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

इस आयोजन का उद्देश्य पारंपरिक प्लास्टिक के विकल्प के रूप में बायोप्लास्टिक के उपयोग को व्यापक स्तर पर प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम में देश के प्रमुख नीति-निर्माता, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, रक्षा क्षेत्र के विशेषज्ञ, शोध संस्थान और पर्यावरणविद एक मंच पर एकत्र होंगे। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विशिष्ट अतिथि के तौर पर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।

गन्ना आधारित उद्योगों से जुड़ता हरित भविष्य

उत्तर प्रदेश सरकार राज्य को एथेनॉल उत्पादन का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में लगातार प्रयासरत है। गन्ना आधारित उद्योगों से निकलने वाले नवाचारों को अब पर्यावरण संरक्षण और हरित ऊर्जा समाधानों से जोड़ा जा रहा है। एथेनॉल, जैव ऊर्जा और ग्रीन इंडस्ट्रीज को बढ़ावा देने वाली नीतियों के बीच बायोप्लास्टिक का यह अभियान सतत विकास (Sustainable Development) की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि कृषि आधारित संसाधनों का उपयोग करके ऐसे उत्पाद तैयार किए जाएं जो पर्यावरण पर बोझ कम करें और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती दें।

इस महत्वपूर्ण आयोजन का संयुक्त रूप से संचालन बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड (BCML) और लखनऊ कैंटोनमेंट बोर्ड द्वारा किया जा रहा है। यह साझेदारी उद्योग और प्रशासन के बीच बढ़ते सहयोग का उदाहरण है। कार्यक्रम में बायोप्लास्टिक के उत्पादन, निवेश संभावनाओं और बाजार विस्तार जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। विशेषज्ञ इस बात पर भी विचार साझा करेंगे कि कैसे उत्तर प्रदेश को बायोप्लास्टिक उत्पादन का एक उभरता हुआ केंद्र बनाया जा सकता है।

होंगी दो महत्वपूर्ण पैनल चर्चाएं 

इस कार्यक्रम में दो उच्च स्तरीय पैनल चर्चाएं विशेष आकर्षण होंगी। पहली चर्चा “Mandate to Market उत्तर प्रदेश में बायोप्लास्टिक वैल्यू चेन का विस्तार” विषय पर केंद्रित होगी। इसमें राज्य में उद्योग विस्तार, निवेश अवसरों और नीति समर्थन पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा।

दूसरी पैनल चर्चा “From Mission to Market रक्षा क्षेत्र में बायोप्लास्टिक का उपयोग” विषय पर आधारित होगी। इसमें विशेषज्ञ यह बताएंगे कि रक्षा क्षेत्र में बायोप्लास्टिक का उपयोग कैसे अपशिष्ट प्रबंधन को बेहतर बना सकता है और पर्यावरणीय प्रभाव को कैसे कम किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : शिक्षक खान सर और दो सुरक्षा गार्डों के खिलाफ एफआईआर दर्ज…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments