HomeBreaking Newsस्वीडन में PM मोदी का एक और ग्लोबल रिकॉर्ड... सर्वोच्च सम्मान 'रॉयल...

स्वीडन में PM मोदी का एक और ग्लोबल रिकॉर्ड… सर्वोच्च सम्मान ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार कमांडर ग्रैंड क्रॉस’ से हुए सम्मानित

PM Modi Royal Order Polar Star Sweden: स्वीडन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के सर्वोच्च सम्मान ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार कमांडर ग्रैंड क्रॉस’ से सम्मानित किया है। यह सम्मान किसी भी राष्ट्राध्यक्ष को दिया जाने वाला स्वीडन का सबसे बड़ा सम्मान माना जाता है। इसके साथ ही पीएम मोदी को मिलने वाले अंतरराष्ट्रीय सम्मानों की संख्या 31 हो गई है।

1748 में हुई थी सम्मान की स्थापना

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार’ सम्मान की स्थापना वर्ष 1748 में की गई थी। यह सम्मान उन लोगों को दिया जाता है जिन्होंने स्वीडन के हितों के लिए विशेष योगदान दिया हो। खासतौर पर सार्वजनिक जीवन, प्रशासनिक कार्यों और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के क्षेत्र में अहम योगदान देने वालों को यह सम्मान दिया जाता है।

स्वीडन के प्रधानमंत्री ने किया स्वागत

प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय दौरे पर स्वीडन पहुंचे थे, जहां स्वीडन के प्रधानमंत्री Ulf Kristersson ने गोथेनबर्ग एयरपोर्ट पर उनका विशेष स्वागत किया। इससे पहले पीएम मोदी वर्ष 2018 में पहले भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए स्वीडन गए थे।

व्यापार और तकनीक पर हुई बातचीत

दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और उल्फ क्रिस्टर्सन के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई। दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश, रक्षा, प्रौद्योगिकी और रणनीतिक सहयोग समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। बातचीत में दोनों देशों के बीच व्यापार को बढ़ाने और नए निवेश अवसर तलाशने पर विशेष जोर दिया गया।

AI, रक्षा और ग्रीन एनर्जी पर फोकस

भारत और स्वीडन के बीच हुई बातचीत में ग्रीन ट्रांजिशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), नई तकनीक, स्टार्टअप, मजबूत सप्लाई चेन, रक्षा, अंतरिक्ष और जलवायु परिवर्तन जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी। दोनों देशों ने लोगों के बीच आपसी संबंधों को और मजबूत बनाने पर भी चर्चा की।

7.75 अरब डॉलर तक पहुंचा कारोबार

दोनों देशों के बीच आर्थिक रिश्ते लगातार मजबूत हो रहे हैं। वर्ष 2025 में भारत और स्वीडन के बीच द्विपक्षीय व्यापार 7.75 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया। दोनों पक्षों ने भविष्य में इस कारोबार को और बढ़ाने के लिए नए क्षेत्रों में साझेदारी मजबूत करने की जरूरत पर बल दिया।

सोशल मीडिया पर भी जताई थी उम्मीद

स्वीडन दौरे से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा था कि वह प्रधानमंत्री क्रिस्टर्सन के साथ व्यापार, निवेश, नवाचार और रक्षा समेत कई क्षेत्रों में भारत-स्वीडन साझेदारी को आगे बढ़ाने को लेकर चर्चा करेंगे।

Read More:

लखीमपुर खीरी में दर्दनाक सड़क हादसे में करीब 9 लोगों की मौत, CM योगी ने जांच के दिए निर्देश

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments