HomeBreaking Newsलखीमपुर खीरी में दर्दनाक सड़क हादसे में कई लोगों की मौत, CM...

लखीमपुर खीरी में दर्दनाक सड़क हादसे में कई लोगों की मौत, CM योगी ने जांच के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग-730 पर तेज रफ्तार ट्रक और सवारियों से भरी मैजिक गाड़ी की आमने-सामने टक्कर में नौ लोगों की जान चली गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भयानक था कि मैजिक वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, वाहन में सवार अधिकांश लोग बहराइच जिले के रहने वाले थे।

सिसैया के पास हुआ हादसा

यह दुर्घटना ईसानगर थाना क्षेत्र के सिसैया इलाके के पास हुई। बताया जा रहा है कि मैजिक वाहन करीब एक दर्जन यात्रियों को लेकर लखीमपुर से ईसानगर की ओर जा रहा था। उसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। बता दें कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े और राहत कार्य शुरू किया।

कई लोगों ने मौके पर मौत

पुलिस के अनुसार, हादसे में पांच लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी। वहीं चार अन्य घायलों ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल बताई जा रही हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कुछ की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

पुलिस और स्थानीय लोगों ने चलाया राहत अभियान

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से मैजिक में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया था, जिसे बाद में क्रेन की मदद से वाहनों को हटाकर सामान्य किया गया। फिलहाल पुलिस मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

मुख्यमंत्री योगी ने जताया दुख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है।

Read More

हरियाणा कैबिनेट की चंडीगढ़ में बैठक आज, नई औद्योगिक नीति समेत 26 एजेंडों पर रहेगा फोकस

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments