HomeBreaking Newsहैदराबाद आ रही फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी पर मचा...

हैदराबाद आ रही फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी पर मचा हड़कंप, जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां

हैदराबाद के शमशाबाद स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान को बम से उड़ाने की धमकी मिली। जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से आ रही लुफ्थांसा एयरलाइंस की फ्लाइट LH-754 को सुरक्षित लैंडिंग के बाद तुरंत आइसोलेशन बे में ले जाकर जांच शुरू की गई। जानकारी के अनुसार, उड़ान के दौरान एयरलाइन के कस्टमर सपोर्ट को एक ईमेल मिला था। इसमें दावा किया गया था कि विमान में बम रखा गया है और शमशाबाद पहुंचने से पहले उसे विस्फोट से उड़ा दिया जाएगा। धमकी मिलने के बाद एयरपोर्ट प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट मोड में आ गईं।

सुरक्षा एजेंसियों ने संभाला मोर्चा

ईमेल मिलने के बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल, CISF और एयरपोर्ट सुरक्षा एजेंसियों को तुरंत सूचना दी गई। विमान के सुरक्षित लैंड करने के बाद उसे यात्रियों और अन्य विमानों से अलग सुरक्षित क्षेत्र में खड़ा किया गया। इसके बाद विमान की गहन तलाशी ली गई। यात्रियों को भी सुरक्षा जांच के बाद बाहर निकाला गया। शुरुआती जांच में किसी तरह की संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है, हालांकि सुरक्षा एजेंसियां मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू की जांच कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि धमकी भरा ईमेल भेजने वाले व्यक्ति की पहचान और उसके स्रोत का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

एयरपोर्ट पर विदेशी मुद्रा भी बरामद

इसी बीच हैदराबाद एयरपोर्ट पर एक अन्य कार्रवाई में भारी मात्रा में विदेशी मुद्रा भी जब्त की गई है। सुरक्षा जांच के दौरान बैंकॉक जाने की तैयारी कर रहे एक यात्री के पास से करीब 11.85 लाख रुपये मूल्य की विदेशी करेंसी बरामद की गई। यात्री की पहचान सैयद इस्माइल अली के रूप में हुई है। CISF जवानों ने नियमित बैगेज स्क्रीनिंग के दौरान उसके सामान में संदिग्ध विदेशी मुद्रा देखी, जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई।

जांच एजेंसियां कर रहीं पूछताछ

अधिकारियों ने पूरी विदेशी मुद्रा जब्त कर ली है। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह रकम कहां से लाई गई थी और इसे बैंकॉक ले जाने का उद्देश्य क्या था। फिलहाल दोनों मामलों को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और विस्तृत जांच जारी है।

Read More

पंजाब पुलिस का गैंगस्टरों के खिलाफ बड़ा अभियान जारी, अब तक 29 हजार से ज्यादा आरोपी गिरफ्तार

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments