HomeBreaking Newsदिल्ली में आज से मिलेगा टोल पर लगी लंबी लाइनों से छुटकारा,...

दिल्ली में आज से मिलेगा टोल पर लगी लंबी लाइनों से छुटकारा, शुरू हुआ बैरियर-लेस सिस्टम

दिल्ली(Delhi Toll Plaza) में आज से सड़क यात्रा का अनुभव पूरी तरह बदलने जा रहा है। अब टोल प्लाजा पर रुककर लंबी कतारों में खड़े होने की मजबूरी खत्म होने वाली है। राजधानी में पहली बार बैरियर-लेस टोलिंग सिस्टम लागू किया जा रहा है जिसके बाद वाहन बिना रुके सीधे निकल जाएंगे और टोल शुल्क अपने आप कट जाएगा।

इस नई व्यवस्था की शुरुआत केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा मुंडका–बक्करवाला टोल प्लाजा से की जा रही है जो यूईआर-II (अर्बन एक्सटेंशन रोड-II) पर स्थित है। इस पहल को देश के हाईवे नेटवर्क में एक बड़ा तकनीकी बदलाव माना जा रहा है।

क्या है मल्टी-लेन फ्री फ्लो तकनीक

यह आधुनिक व्यवस्था मल्टी-लेन फ्री फ्लो (MLFF) तकनीक पर आधारित है। इस सिस्टम में टोल बूथ पर किसी तरह का बैरियर नहीं होता, जिससे गाड़ियां बिना रुके आगे बढ़ती रहती हैं। रास्ते में लगे हाईटेक कैमरे और सेंसर वाहन के FASTag को स्कैन करते हैं और टोल राशि अपने आप खाते से कट जाती है।

इस तकनीक का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि टोल प्लाजा पर लगने वाला जाम और लंबी कतारें खत्म हो जाएंगी। इससे न सिर्फ यात्रा का समय कम होगा बल्कि ईंधन की भी बचत होगी और सफर अधिक सुगम बनेगा।

सूरत में किया गया था ट्रायल

हाल ही में इस प्रणाली का ट्रायल सूरत में किया गया था और अब इसे दिल्ली में लागू किया जा रहा है। आने वाले समय में इसे देश के अन्य राष्ट्रीय राजमार्गों पर भी चरणबद्ध तरीके से लागू करने की योजना है, जिससे हाईवे यात्रा और अधिक तेज, स्मार्ट और सुविधाजनक बन सकेगी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, 6 लोगों की मौक पर मौत…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments