HomeBreaking NewsNoida Protest को लेकर DIG का एक्शन, हिंसा भड़काने वालों की अब...

Noida Protest को लेकर DIG का एक्शन, हिंसा भड़काने वालों की अब खैर नहीं…

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कृष्ण ने सोमवार, 13 अप्रैल को कहा कि नोएडा में श्रमिकों के प्रदर्शन(Noida Protest) के दौरान हिंसा फैलाने वाले लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

सूत्रों के अनुसार, पुलिस ऐसे लोगों की तलाश में जुटी है जो प्रदर्शन के दौरान माहौल भड़काने और अशांति फैलाने में शामिल थे। डीजीपी ने कहा कि ‘उकसाने वाले’ और ‘बाहरी तत्वों’ की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

स्थिति पर लगातार रखी जा रही नजर

नोएडा की स्थिति पर लखनऊ से लगातार नजर रखी जा रही है। पुलिस मुख्यालय के कंट्रोल रूम से डीजीपी राजीव कृष्ण, अपर महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) अमिताभ यश और अन्य वरिष्ठ अधिकारी हालात की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। यह बयान ऐसे समय में आया है जब वेतन बढ़ाने समेत कई मांगों को लेकर चल रहा श्रमिकों का प्रदर्शन सोमवार को अचानक उग्र हो गया।

नोएडा के कई इलाकों में विराध प्रदर्शन तेज 

गौतम बुद्ध नगर के कई औद्योगिक इलाकों-जैसे सेक्टर 63, सेक्टर 62, सेक्टर 15, फेज-2, सूरजपुर, नॉलेज पार्क, दादरी और इकोटेक-1-में सुबह से ही मजदूरों ने विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया। कई स्थानों पर सड़कों को जाम किया गया और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आईं।पुलिस के मुताबिक, कुछ जगहों पर प्रदर्शनकारियों ने उग्र होकर पथराव किया, वाहनों में आग लगा दी और फैक्ट्रियों को भी नुकसान पहुंचाया।

हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा और आंसू गैस के गोले भी दागे गए। फिलहाल, गौतम बुद्ध नगर कमिश्नरेट के सभी संवेदनशील औद्योगिक क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति को सामान्य बनाने के प्रयास जारी हैं, ताकि क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनी रहे।

यह भी पढ़ें : दिल्ली मेट्रो की रफ्तार तेज, इस साल पूरे होंगे 6 नए कॉरिडोर, जानें पूरी डिटेल…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments