HomeBreaking Newsधनश्री संग तलाक के बाद अब किस हसीना पर फिदा हुए युजवेंद्र...

धनश्री संग तलाक के बाद अब किस हसीना पर फिदा हुए युजवेंद्र चहल? एक्ट्रेस ने दुनिया को दिखाए सबूत, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Yuzvendra Chahal: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह क्रिकेट नहीं, बल्कि एक्ट्रेस तान्या चटर्जी का खुलासा है। तान्या ने दावा किया है कि चहल ने उन्हें इंस्टाग्राम पर मैसेज कर ‘क्यूट’ कहा था। इतना ही नहीं, उन्होंने पैपराजी के सामने कथित चैट भी दिखाई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

एक्ट्रेस ने पैप्स को दिखाई चैट

तान्या चटर्जी ने हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि युजवेंद्र चहल ने उनकी एक फोटो पर रिएक्शन देते हुए ‘क्यूट’ लिखा था। उन्होंने यह भी कहा कि वह चहल को व्यक्तिगत रूप से नहीं जानती थीं, इसलिए यह मैसेज देखकर उन्हें हैरानी हुई। पैपराजी के सामने उन्होंने मोबाइल में चैट दिखाते हुए कहा कि ‘क्यूट कहना कोई बड़ी बात नहीं है, मुझे तो कई लोग ऐसा कहते हैं।’

 सोशल मीडिया पर मची हलचल

जैसे ही यह वीडियो सामने आया, सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। कुछ यूजर्स ने इसे सामान्य बताया, जबकि कई लोगों ने युजवेंद्र चहल को ट्रोल करना शुरू कर दिया। वहीं, कुछ यूजर्स का मानना है कि यह मामला सिर्फ सुर्खियां बटोरने के लिए उठाया गया है।

क्या दिया युजवेंद्र चहल ने जवाब?

जब तान्या से पूछा गया कि क्या उन्होंने इस मैसेज का जवाब दिया था, तो उन्होंने कहा कि उन्होंने यह मैसेज काफी देर बाद देखा था। ऐसे में जवाब देने का सवाल ही नहीं उठा। अब तक युजवेंद्र चहल की ओर से इस पूरे मामले पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

कौन हैं तान्या चटर्जी?

तान्या चटर्जी वेब सीरीज ‘गंदी बात’ से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस हैं। वह मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी हैं और कोलकाता से ताल्लुक रखती हैं। इसके अलावा वह कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं। फिलहाल, यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और यूजर्स इस पर लगातार अपनी राय दे रहे हैं।

Read More:

लखनऊ में CM योगी की समीक्षा बैठक, श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments