Sunday, March 8, 2026
Home Breaking News पंजाब विधानसभा की कार्यवाही शुरू, महिलाओं को ₹1000 प्रति माह देने की...

पंजाब विधानसभा की कार्यवाही शुरू, महिलाओं को ₹1000 प्रति माह देने की तैयारी!

Advertisement

पंजाब विधानसभा में आज बजट सत्र की कार्यवाही शुरू हो गई है। सदन में पहले प्रश्नकाल चल रहा है, जिसके बाद राज्य की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार अपने कार्यकाल का अंतिम बजट पेश करेगी। वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा करीब 2.50 लाख करोड़ रुपये से अधिक का बजट सदन में पेश करने जा रहे हैं। बजट पेश करने से पहले उन्होंने सुबह आधिकारिक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए।

विधानसभा पहुंचे वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा

बजट पेश करने से पहले वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने अपने घर से निकलते समय मां का आशीर्वाद लिया। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को भी नमन किया। इस बार भी वे पारंपरिक अंदाज में फुलकारी कवर में रखी बजट कॉपी लेकर विधानसभा पहुंचे हैं।

महिलाओं के लिए बड़े ऐलान की उम्मीद

पंजाब में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं, इसलिए इस बजट को राजनीतिक तौर पर भी अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि सरकार अपने चुनावी वादों को पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये देने की योजना के लिए बजट में प्रावधान कर सकती है। यह वादा AAP ने 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान किया था।

युवाओं पर रहेगा फोकस

सरकार के संकेतों से लगता है कि बजट में ग्रामीण विकास, शहरी सुविधाओं, युवाओं के रोजगार और औद्योगिक विकास पर विशेष ध्यान दिया जा सकता है। हाल ही में सरकार ने बिजली दरों में राहत देने और नई इंडस्ट्रियल पॉलिसी जारी करने जैसे फैसले लिए हैं, जिससे बजट की प्राथमिकताओं का अंदाजा लगाया जा रहा है।

117 विधानसभा क्षेत्रों में लाइव दिखेगा बजट

सरकार ने बजट को ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए खास व्यवस्था भी की है। राज्य के सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों में बड़ी स्क्रीन लगाकर बजट सत्र का प्रसारण दिखाने की योजना बनाई गई है।

Read More

पंजाब में गैंगस्टरों के खिलाफ बड़ा एक्शन, AGTF और पंजाब पुलिस का राज्यभर में ऑपरेशन, 163 गिरफ्तार