Tuesday, February 10, 2026
HomeCurrent NewsPunjab : CM भगवंत सिंह मान का PGI में औचक दौरा, ‘कम...

Punjab : CM भगवंत सिंह मान का PGI में औचक दौरा, ‘कम टू लर्न–गो टू सर्व’ के संदेश को बताया प्रेरणादायक

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान(CM Bhagwant Singh Mann) ने PGI का सरप्राइज़ विज़िट किया। दौरे के दौरान उन्होंने संस्थान की कार्यप्रणाली, चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की बारीकी से समीक्षा की। CM मान ने PGI की सेवा की भावना और एकेडमिक माहौल की तारीफ़ की।

संस्थान में लगे संदेश को बताया प्रेरक

निरीक्षण के दौरान CM भगवंत सिंह मान ने संस्थान परिसर में लगे संदेश ‘आई लव पीजीआई – कम टू लर्न, गो टू सर्व’ को देखा और इसे अत्यंत प्रेरक बताया। उन्होंने कहा कि यह संदेश मेडिकल छात्रों और स्वास्थ्यकर्मियों को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करता है और सेवा के मूल्यों को मजबूती देता है। CM मान ने कहा कि पीजीआई देश के अग्रणी चिकित्सा संस्थानों में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है, जहां उच्चस्तरीय शिक्षा के साथ-साथ जनसेवा को भी सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है। 

यहां से प्रशिक्षित चिकित्सक समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्गों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में अहम योगदान दे रहे हैं। उन्होंने इस पहल के लिए पीजीआई के निदेशक प्रो. विवेक लाल और पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थानों की सामाजिक भूमिका को और अधिक सशक्त बनाते हैं।

यह भी पढ़ें : बाजवा को विवादित टिप्पणी करना पड़ा महंगा, पंजाब SC ने किया …

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments