Friday, February 13, 2026
HomeCurrent Newsहरिद्वार में जमीन घोटाले के आरोप में 2 IAS और 1 PCS...

हरिद्वार में जमीन घोटाले के आरोप में 2 IAS और 1 PCS अफसर समेत 10 लोग निलंबित 

भ्रष्टाचार के खिलाफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की नेतृत्व वाली उत्तराखंड सरकार ने सख्त रवैया अपनाया हुआ है। इसी कड़ी में भ्रष्टाचार के खिलाफ धामी सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हरिद्वार जमीन घोटाले के मामले में दो IAS और 1 PCS अधिकारी समेत 10 लोगों को निलंबित कर दिया है और अब इस मामले की जांच विजिलेन्स करेगी।

यह मामला हरिद्वार नगर निगम की ओर से 15 करोड़ की जमीन को 54 करोड़ में खरीदने का है। जांच के बाद रिपोर्ट मिलते ही प्रदेश सरकार ने कार्रवाई करते हुए हरिद्वार के जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह, पूर्व नगर आयुक्त वरुण चौधरी और एसडीएम अजयवीर सिंह को सस्पेंड कर दिया।

इसी के साथ ही वरिष्ठ वित्त अधिकारी निकिता बिष्ट, कानूनगों राजेश कुमार, तहसील प्रशासनिक अधिकारी कमलदास, और वरिष्ठ वैयक्तिक सहायक विक्की को भी निलंबित किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments