राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में राज्य का पहला ‘शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर’ बनकर तैयार हो चुका है। यह आरोग्य मंदिर तीस हजारी कोर्ट परिसर में बनाया गया है।
‘आयुष्मान आरोग्य मंदिर’ में कई तरह की सुविधाएं हैं, यहां इनहाउस टेस्ट की सुविधा है, जिससे कुल 14 प्रकार के टेस्ट अब क्लिनिक में ही किए जा सकेंगे। यहां आउटसोर्स टेस्ट की व्यवस्था है, जिससे 79 प्रकार के अतिरिक्त टेस्ट की सुविधा मिलेगी। वहीं, अब राष्ट्रीय स्तर के टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध है।
इसके साथ ही हर सोमवार और शुक्रवार योग कक्षाएं आयोजित होंगी। फैमिली प्लानिंग से जुड़ी सेवाएं भी उपलब्ध होंगी और गर्भधारण से पहले और बाद की सभी आवश्यक चिकित्सा सेवाएं मिलेंगी।
अगर आयुषमान आरोग्य मंदिर के खुलने के समय की बात करें तो यह रोजाना सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक खुला रहेगा।

