Saturday, February 14, 2026
HomeCurrent Newsपंजाब में ‘नशा मुक्ति यात्रा’ जारी, मंत्री और विधायक संभालेंगे यात्रा की...

पंजाब में ‘नशा मुक्ति यात्रा’ जारी, मंत्री और विधायक संभालेंगे यात्रा की कमान

पंजाब सरकार की ओर से शुरू की गई नशा मुक्ति यात्रा की कमान आज कैबिनेट मंत्री, विधायक और हलका इंचार्ज संभालेंगे, इसके लिए सरकार ने मंत्रियों और विधायकों की ड्यूटी लगाई है। कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल अजनाला में नशा मुक्ति यात्रा की शुरुआत करेंगे।

वहीं कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह, स्पीकर कुलतार सिंह, मंत्री हरदीप सिंह, मंत्री लालचंद कटारूचक , मंत्री मोहिंदर भगत नशा मुक्ति यात्रा में शामिल होंगे। इसी तरह मंत्री डॉ बलबीर सिंह, तरुणप्रीत सिंह, हरजोत सिंह बैंस, हरपाल सिंह चीमा भी अलग-अलग इलाकों में यात्रा की शुरुआत करेंगे।

बता दें कि मान सरकार ने 30 मई तक पंजाब को नशा मुक्त बनाने की डेडलाइन तय की है, इसके लिए पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों से पहले ही रणनीति तैयार की जा चुकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments