Wednesday, February 11, 2026
HomeCurrent NewsToday's Horoscope: महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की कृपा किन राशि वालों पर...

Today’s Horoscope: महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की कृपा किन राशि वालों पर होगी विशेष?

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को स्थानांतरण का अवसर मिल सकता है। आर्थिक लाभ की संभावना है। घर में खुशी का माहौल रहेगा और रिश्तेदारों का आगमन संभव है। जीवनसाथी के साथ समय बिताने से संबंध मधुर होंगे।
शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 2

वृष राशि

आज का दिन मेहनत के फल के रूप में लाभ देने वाला रहेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और किसी धार्मिक स्थल की यात्रा संभव है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
शुभ रंग: मैजेंटा
शुभ अंक: 6

मिथुन राशि

आज का दिन ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए बदलाव लाने से तरक्की होगी। बॉस आपकी प्रशंसा करेंगे और बिजनेस यात्राएं लाभकारी रहेंगी।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 7

कर्क राशि

यदि आप कंस्ट्रक्शन बिजनेस से जुड़े हैं तो आज लाभ का दिन रहेगा। दांपत्य जीवन में विश्वास बनाए रखें और नई योजनाओं पर कार्य करें।
शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक: 3

सिंह राशि

फाइनेंस और सेल्स क्षेत्र के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ यात्रा कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आत्मविश्वास बढ़ेगा।
शुभ रंग: मैजेंटा
शुभ अंक: 2

कन्या राशि

धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और रुका हुआ धन वापस मिलेगा। स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों के लिए लाभकारी दिन रहेगा। राजनीति से जुड़े लोग सफल होंगे।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 8

तुला राशि

शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। खानपान पर ध्यान दें और वाणी पर संयम रखें। जरूरतमंदों की सहायता करें, इससे आत्मसंतुष्टि मिलेगी।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 4

वृश्चिक राशि

बिजनेस में धन लाभ होगा। मास कम्युनिकेशन के छात्रों के लिए नए अवसर मिलेंगे। क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा।
शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 4

धनु राशि

आज लाभ के नए अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। जॉब में अच्छे ऑफर मिल सकते हैं और समझौता करने के लिए तैयार रहें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 4

मकर राशि

परिवार में खुशियां आएंगी। नई योजनाओं से धन लाभ होगा। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। लवमेट के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का अवसर मिलेगा।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 7

कुंभ राशि

बिजनेस में साझेदारी से लाभ होगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बन सकता है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 8

मीन राशि

प्रॉपर्टी निवेश के लिए अच्छा दिन है। बिजनेस के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। आय में बढ़ोतरी होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।
शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक: 8

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments