एमएच वन ब्यूरो, 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आगामी 25 जनवरी को राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पंचकूला में किया जाएगा। हरियाणा के मुख्य सचिव डॉ. विवेक जोशी इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस दिन नागरिकों को मताधिकार का प्रयोग करने के सम्बन्ध में शपथ भी दिलवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस हर साल 25 जनवरी को मतदान केंद्र के स्तर से लेकर ब्लॉक, विधानसभा क्षेत्र, जिला और राज्य स्तर तक पूरे देश में मनाया जाता है।
यह दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक को मतदाता सूची में मतदाता के रूप में शामिल करवाने के लिए जन-साधारण के बीच जागरूकता फैलाना है। साथ ही, इसका उद्देश्य विभाग द्वारा विभिन्न सरकारी और गैर-सरकारी एजेंसियों के सहयोग से स्कूली और कॉलेज छात्रों द्वारा खंड, जिला और राज्य स्तर पर रंगोली बनाने, निबंध लेखन, भाषण प्रतियोगिताओं, रैलियां, परेड टुकड़ियां, नुक्कड़ नाटक आदि जैसी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करके चुनावी भागीदारी को बढ़ावा देना भी है।
इस दौरान सभी स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों में ‘‘वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम‘‘ की थीम के साथ वाद-विवाद, चर्चा और ड्राइंग, स्किट, गीत, पेंटिंग, निबंध आदि जैसी प्रतियोगिताओं का संचालन करवाया जाएगा।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस: पंचकूला में राज्य स्तरीय कार्यक्रम, मुख्य सचिव डॉ. विवेक जोशी अतिथि
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on ‘मेरी बीमारी की अफवाह फैला रहे बसपा से निकाले गए लोग’, BSP सुप्रीमो मायावती अपने भतीजे पर कसा तंज
on हाफिज सईद पाकिस्तान में मौजूद, NIA ने कोर्ट को बताया, दो महीने में दूसरी बार गैर-जमानती वारंट जारी
on मुख्यमंत्री सेहत योजना कार्ड वितरण में पंजाब ने तेज की रफ्तार, जल्द जिलों तक पहुंचेंगे 33 लाख कार्ड
on बच्चों के अपहरण-तस्करी के मामलों पर सुप्रीम कोर्ट का रुख सख्त, केंद्र और राज्यों को जारी किया नोटिस
on AAP की राष्ट्रीय परिषद बैठक में बड़ा फैसला, अरविंद केजरीवाल फिर चुने गए पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक
on हलवारा एयरपोर्ट से नहीं उड़ीं 2 फ्लाइटें, ऑपरेशनल दिक्कत बनी वजह, 100 से ज्यादा पैसेंजर हुए परेशान
on सत्य निकेतन हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत, लगभग 50 साल पुरानी थी बिल्डिंग, बेसमेंट में जमा था पानी
on CM मान ने ‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ का किया उद्घाटन, गुरदास मान और कुलविंदर बिल्ला ने जीता दिल
on दिल्ली मेट्रो ने कंटेंट क्रिएटर्स को ट्रेन की खिड़कियों पर रील्स शूट करने के खिलाफ दी सख्त चेतावनी
on दिल्ली मेट्रो ने कंटेंट क्रिएटर्स को ट्रेन की खिड़कियों पर रील्स शूट करने के खिलाफ दी सख्त चेतावनी
on शिक्षक दिवस के मौके पर आज मोहाली में कार्यक्रम, 75 शिक्षकों को मिलेगा सम्मान, CM मान करेंगे सम्मानित
on अमेरिका में 6 लाख डॉलर की SNAP धोखाधड़ी का आरोप, जालंधर पुलिस ने भारत में छिपे मनजीत बेदी को पकड़ा

