चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : उत्तर प्रदेश में चल रहे महाकुंभ में हरियाणा की सरकार भी शिरकत करेगी। इस दौरान सीएम नायब सैनी और उनकी कैबिनेट के साथ भी शिरकत करेंगे। ये सभी लोग महाकुंभ को दौरान वहां जाएंगे।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि 7 फरवरी को हरियाणा सरकार प्रयागराज में महाकुंभ में हिस्सा लेगी और इस दौरान संगम में आस्था की डुबकी लगाई जाएगी। गौरतलब है कि सूबे के कई जिलों के लोग और संत समाज भी महाकुंभ में गया है। हरियाणा सरकार की तरफ 30 हजार के करीब लोगों के लिए रहने की व्यवस्था वहां पर की गई है।
बताया जा रहा है कि महाकुंभ स्थल में सेक्टर-18 में यहां के लोगों के खाने और पीने का इंतजाम हरियाणा सरकार ने किया है। उधर, गुरुग्राम के आरएसएस के पर्यावरण गतिविधि संगठन भी व्यवस्था कर रहा है। महाकुंभ मेले को सिंगल प्लास्टिक मुक्त और हरित कुंभ बनाने के लिए आरएसएस के पर्यावरण गतिविधि संगठन ने 30 हजार थाली, 30 हजार थैले और 6 हजार गिलास भेजे हैं। पूरे प्रदेश से 60 हजार थाली, 40 हजार थैले और 10 गिलास भेजे गए हैं, ताकि गंदगी ना फैले। गौरतलब है कि महाकुंभ 2025 को लेकर योगी सरकार मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने चंडीगढ़ राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मुलाकात की और प्रदेश को न्योता दिया था।
आस्था की डुबकी लगाएगी हरियाणा सरकार, मंत्रिमंडल के साथ CM सैनी जाएंगे महाकुंभ
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Ayodhya Deepotsav: आज अयोध्या जाएंगे CM योगी, परखेंगे दीपोत्सव की तैयारियां, जानें पूरा कार्यक्रम
on दिल्ली-NCR में प्रदूषण के चलते 50% वर्क फ्रॉम होम अनिवार्य, पुरानी गाड़ियों की एंट्री पर लगी रोक…
on दिल्ली-NCR में प्रदूषण के चलते 50% वर्क फ्रॉम होम अनिवार्य, पुरानी गाड़ियों की एंट्री पर लगी रोक…

